पप्पू यादव का तेजस्वी पर पलटवार, कहा- बीजेपी से डरते हैं एक बार फिर से पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बता दिया. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान बिहार में 46.32 फीसदी मतदान के साथ खत्म हुआ. पहले चरण का मतदान बिहार के 4 लोकसभा सीटों पर हुआ, जिसमें गया, जमुई, नवादा और औरंगाबाद शामिल था. वहीं, अब दूसरे चरण के मतदान पर सबकी नजरें टिकी हुई है. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा, जिसमें बिहार के 5 लोकसभा सीट पूर्णिया, किशनगंज, बांका, भागलपुर और कटिहार शामिल है. जिसे लेकर एक बार फिर से सभी राजनीति पार्टियां जोरशोर से लगी हुई है. इधर एक बार फिर से पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बता दिया. वहीं, इस पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव बीजेपी से डरते हैं और राहुल गांधी बीजेपी से लड़ते हैं. 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर पप्पू यादव चुनावी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. पप्पू यादव का तेजस्वी पर पलटवार बता दें कि पूर्णिया बिहार की हॉट सीट बन चुकी है. दरअसल, हाल ही में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप का विलय कांग्रेस में किया. वहीं, शुरुआत से ही पप्पू यादव पूर्णिया सीट पर दावेदारी ठोंक रहे थे, लेकिन महागठबंधन के बीच हुए सीट बंटवारे में यह सीट आरजेडदी के खाते में चली गई और आरजेडी ने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी के दौर पर चुनावी मैदान में उतार दिया. बीमा भारती भी लोकसभा चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद जेडीयू को छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई हैं. आरजेडी में आते ही बीमा भारती ने पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी. बिहार की हॉट सीट बनी पूर्णिया वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी बागी बन पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन भरा. पप्पू यादव के नामांकन के बाद बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पप्पू को नामांकन वापस लेने के लिए चेतावनी दी थी. बावजूद इसके पप्पू यादव ने नामांकन वापस नहीं लिया. पूर्णिया चुनाव को लेकर पप्पू यादव अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार प्रचार करते दिख रहे हैं. वहीं, एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान पप्पू यादव ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बीजेपी से डरते हैं और उन्हें ईडी, सीबीआई का डर है. आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी से लड़ने की जगह तेजस्वी हम से लड़ रहे हैं.
Article Advertisement
Politics
पप्पू यादव का तेजस्वी पर पलटवार, कहा- बीजेपी से डरते हैं
पप्पू यादव का तेजस्वी पर पलटवार, कहा- बीजेपी से डरते हैं एक बार फिर से पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बता दिया. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान बिहार में 46.32 फीसदी मतदान क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
