खगड़िया सांसद ने थामा RJD का हाथ, कहा- चिराग ने की गद्दारी 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है. 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है. खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने पाला बदलते हुए आरजेडी का हाथ थाम लिया. रविवार को महबूब अली कैसर ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बता दें कि कुछ समय पहले ही महबूब अली कैसर ने पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद उन्होंने चिराग पासवान से हाथ मिलाया था, लेकिन चिराग को झटका देते हुए सांसद ने आरजेडी ज्वॉइन कर लिया. बता दें कि खगड़िया सीट से चिराग की पार्टी ने राजेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. खगड़िया सीट पर राजेश वर्मा का मुकाबला सीपीएम के संजय कुमार से होने वाला है. चिराग ने नहीं दिया कैसर को मौका बता दें कि सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने रविवार को आधिकारिक रूप से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. चौधरी महबूब अली के बेटे यूसुफ सलाउद्दीन पहले से ही आरजेडी में हैं. कैसर ने कहा चिराग ने गद्दारी की रालोजपा को छोड़कर सांसद महबूब अली कैसर ने चिराग पासवान से हाथ मिलाया था. दरअसल, लोजपा (रामविलास) को एनडीए में पांच सीटें दी गई थी, जिसमें से खगड़िया सीट भी शामिल है. खगड़िया से मौजूदा सांसद को उम्मीद थी कि चिराग उन्हें इस सीट से टिकट देंगे, लेकिन चिराग ने यहां से भागलपुर के व्यापारी राजेश वर्मा को टिकट दे दिया. जिससे नाराज चल रहे कैसर ने चिराग को झटका देते हुए आरजेडी का हाथ थाम लिया. सांसद महबूब अली कैसर ने कहा कि हमने घर वापसी की है. मुझे काफी खुशी है. मैं तेजस्वी यादव का बहुत बड़ा फैन हूं. मेरे साथ चिराग पासवान ने गद्दारी की है. बता दें कि आरजेडी ने कैसर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.
Article Advertisement
Business
खगड़िया सांसद ने थामा RJD का हाथ, कहा- चिराग ने की गद्दारी
खगड़िया सांसद ने थामा RJD का हाथ, कहा- चिराग ने की गद्दारी 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है. 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. इस बीच बिहार के नेत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
