अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Crime

एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह

एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह बिहार के शिवहर गांव में बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही दुधमुंहे बेटे का मौत के घाट उतार दिया और उसकी गर्दन हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा। वारदात की पूरे इलाके में काफी निंदा हो

एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह

Article Advertisement

एक महीने के बेटे की गर्दन काटी, हाथ में लेकर घर में घूमा; बताई मर्डर करने की खौफनाक वजह बिहार के शिवहर गांव में बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही दुधमुंहे बेटे का मौत के घाट उतार दिया और उसकी गर्दन हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा। वारदात की पूरे इलाके में काफी निंदा हो रही है। शख्स ने अपने जिगर के टुकड़े की गर्दन धड़ से अलग कर दी। इतना ही नहीं कटी गर्दन लेकर वह घर में घूमता रहा और धड़ को उसने मिट्टी में दबाकर छिपा दिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे बुरी तरह पीटा। फिर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपने एक महीने के बेटे को मारने की वजह भी बताई, जो काफी खौफनाक थी। पुलिस वालों ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है। वहीं बच्चे की मां और बहनें रो-रोकर बेहाल हैं। एक पिता द्वारा अंजाम दी गई इस वीभत्स वारदात की पूरे गांव में निंदा हो रही है। थाना प्रभारी ने भी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा बच्चे की मां से किया है।   कोई काम नहीं करता था, शादी लायक 2 बेटियां हैं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारा गया बच्चा एक महीने 7 दिन का था। हत्यारे पिता की पहचान सर्वरपुर तरियानी गांव निवासी राजेश साह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मर्डर केस नगर परिषद क्षेत्र के चिकनौटा वार्ड 24 के वार्ड पार्षद शंकर साह ने दर्ज कराया है, जिनकी बेटी ज्ञानी देवी का ब्याह 22 साल पहले राजेश से हुआ था। शंकर साह ने बताया कि राजेश पिछले 6-7 साल से ससुराल चिकनौटा में ही रह रहा था। वह कोई कामकाज नहीं करता था। उसकी 2 ब्याहने लायक बेटियां भी हैं और 18 साल बाद उसे बेटा हुआ था, लेकिन उसने उसे मौत को घाट उतार दिया। उससे हत्या करने की वजह पूछी तो वह बेटे को राक्षस बताने लगा। उसने कहा कि अगर वह उसे नहीं मारता तो वह पूरे परिवार को मार देता।   सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा शंकर शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ज्ञानी देवी छठ पर्व कर रही थी। रात के करीब 2 बजे उसने बच्चे को उठाया और घर के पीछे ले जाकर उसका गला काट दिया। इसके बाद वह गर्दन लेकर घर में घूमता रहा। शोर सुनकर परिवार वाले उठे तो उसके हाथ में बच्चे की गर्दन देखकर उनके होश उड़ गए। वह ललकार मारने लगा तो ग्रामीण दौड़े आए। उन्होंने मिलकर राजेश को पकड़ा और बांध दिया। काफी पिटाई के बाद उसने अपना गुनाह कबूला और बताया कि लाश कहां छिपाई है़? ग्रामीणों ने बच्चे की लाश बरामद करके राजेश को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार करने के समय भी राजेश यही कहता रहा कि यह बच्चा हमें राक्षस लग रहा था, अगर हम उसे नहीं मारते तो वह हमें मार देता।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read