अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

‘टिकट नहीं मिलना दुखद..वो पूर्णिया के बड़े नेता’, पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर पत्नी रंजीता रंजन की आई पहली प्रतिक्रिया

‘टिकट नहीं मिलना दुखद..वो पूर्णिया के बड़े नेता’, पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर पत्नी रंजीता रंजन की आई पहली प्रतिक्रिया पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। पूर्णिया सीट पर दूसरे चरण में

‘टिकट नहीं मिलना दुखद..वो पूर्णिया के बड़े नेता’, पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर पत्नी रंजीता रंजन की आई पहली प्रतिक्रिया

Article Advertisement

‘टिकट नहीं मिलना दुखद..वो पूर्णिया के बड़े नेता’, पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर पत्नी रंजीता रंजन की आई पहली प्रतिक्रिया पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। पूर्णिया सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।   पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन भरने के बाद उनकी पत्नी और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पूर्णिया के बड़े नेता हैं। उनका हमारे साथ (इंडिया गठबंधन) न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता ने पप्पू यादव ने कांग्रेस पार्टी से पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद निर्दलीय पर्चा भरा है। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने को कहा है।   इंडिया गठबंधन का होगा नुकसान राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि पप्पू यादव का कांग्रेस के साथ न होना इंडिया गठबंधन के लिए बुरी खबर है। उन्होंने कहा कि वे तीन बार के सांसद हैं, पूर्णिया की जनता उन्हें प्यार करती है। अगर वह हमारे (इंडिया गठबंधन) साथ होते तो अच्छा होता। बता दें कि पप्पू यादव के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। आरजेडी ने बीमा भारती को बनाया अपना उम्मीदवार गौरतलब है कि निर्दलीय नामांकन के बाद भी पप्पू यादव खुद को कांग्रेसी बता रहे हैं। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का उन्हें आशीर्वाद है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी ने बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें बीमा भारती जेडीयू की विधायक थीं जो हाल ही में आरजेडी में शामिल हुई हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान जानकारी के अनुसार बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट की जातीय समीकरण पर नजर डालें तो यहां करीब 60 % फीसदी हिन्दू मतदाता हैं। इसके अलावा इस सीट पर 40% मुस्लिम वोट बैंक, करीब पांच लाख एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read