लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को संजीवनी, मुकेश सहनी की VIP को मिलीं तीन सीटें देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है।
इस बीच बिहार में इंडिया गठबंधन को एक और पार्टी का साथ मिला है।
मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी महागठबंधन में शामिल हो गई है।
देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है।
राजनीतिक पार्टियां दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं।
इस बीच बिहार में इंडिया महागठबंधन को बड़ी संजीवनी मिली है।
लालू यादव की पार्टी आरजेडी और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है।
आरजेडी ने तीन सीट देने का ऐलान किया है।
महागठबंधन में मुकेश सहनी को जगह मिल गई है।
राजद और मुकेश सहनी की वीआईपी के बीच समझौते का औपचारिक ऐलान हो गया।
दोनों पार्टियों के बीच तीन सीटों पर सहमति बनी है।
राजद ने वीआईपी को गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी लोकसभा सीट देने का फैसला लिया है।
हालांकि, तीन में से एक सीट पर राजद का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।
इसे लेकर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग की घोषणा की।
राजद ने अपने कोटे से दीं तीन सीटें मुकेश सहनी ने पहले बीजेपी के साथ समझौता करने का प्रयास किया था, लेकिन वहां उनकी दाल नहीं गली।
इसके बाद मुकेश सहनी, लालू यादव और तेजस्वी यादव के संपर्क में आ गए।
इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी और वीआईपी के बीच सीट शेयरिंग पर समझौता हुआ।
राजद ने वीआईपी को तीन सीटें दीं, लेकिन एक भी सीट मुकेश सहनी की पसंद की नहीं है।
वीआईपी के खाते में मोतिहारी सीट आई है, लेकिन उस सीट पर राजद की पसंद का उम्मीदवार उतरेगा।
2019 में भी महागठबंधन का हिस्सा था VIP आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा था।
उस समय भी पार्टी को तीन सीटें मिली थीं।
मुकेश सहनी खुद खगड़िया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और हार गए थे।
हालांकि, इस बार सीपीएम के कोटे में यह सीट चली गई है।
Article Advertisement
Politics
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को संजीवनी, मुकेश सहनी की VIP को मिलीं तीन सीटें
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को संजीवनी, मुकेश सहनी की VIP को मिलीं तीन सीटें देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। इस बीच बिहार में इंडिया गठबंधन को एक और पार्टी का साथ मिला है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी महागठबं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
