मोदी जी जिस आंधी से आए थे, उसी तूफान की तरह चले जाएंगे'- तेजस्वी यादव दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में तमाम विपक्षी नेता पहुंचे हैं. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सभा को संबोधित किया और साथ ही अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र पर जमकर हमला बोला. बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच तेजस्वी यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बता दें कि आज (31 मार्च) दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में तमाम विपक्षी नेता पहुंचे हैं. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सभा को संबोधित किया और साथ ही अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''युवा परेशान है लेकिन किसानों से मोदी जी को मिलने का समय नहीं है. मोदी जी प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे. अक्षय कुमार को इंटरव्यू देते हैं. एक बार बिल गेट्स को बुलाकर के इंटरव्यू देने का काम कर रहे हैं.'' आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''आज जहां दिल्ली की जनता से पूछना चाहते हैं वे लोग (BJP) नारा लगा रहे हैं, टारगेट फिक्स कर रहे हैं. 'आपकी बार 400 के पार' ऐसा लग रहा है कि पहले से ही सेटिंग हो चुका है.'' पीएम मोदी पर दिया बड़ा बयान आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने आगे यहां तक कह दिया कि, ''मोदी जी जिस तरह से आंधी की तरह आए थे उसी तरह तूफान की तरह चले जाएंगे. पहली रैली हम लोगों ने पटना में की थी, दूसरी मुंबई में की और तीसरी आज जो है दिल्ली में हो रही है. मैं बता दूं देश के कोने-कोने में जहां भी हम लोग जा रहे हैं, वहां जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. आज हम सब लोग देश के लोकतंत्र, देश के संविधान, देश के भाईचारा बचाने के लिए एकजुट हुए हैं.'' वहीं आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''जिस हिसाब से देश में बांटने का काम किया जा रहा है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है, नफरत की राजनीति की जा रही है इसलिए हम सब नेता आपकी लड़ाई के लिए हम सब एकजुट हुए हैं. वे कुछ भी बोलेंगे, लेकिन एक बात तय है, जनता ही मालिक है. आप मालिक हैं और आपको तय करना है कि देश के शासन में कौन बैठेगा?'' तेजस्वी यादव ने गाना गाकर बीजेपी पर साधा निशाना इसके अलावा आपको बता दें कि आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''आज देश में अघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है. देश का सबसे बड़ा दुश्मन महंगाई बेरोजगारी है. हमने बिहार में 5 लाख नौकरी देने का काम किया है.'' वहीं आगे उन्होंने कहा कि, ''अन्नदाताओं पर मोदी जी ने तलवार चलाने का काम किया है. मोदी जी पार्टी में ED,सीबीआई और आईटी है. लालू जी, मेरी मां, मेरे जीजा पर पूरे परिवार पर जांच चल रही है लेकिन हमें घबराना नहीं है. सोरेन जी और केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया है लेकिन हम डरने वाले नहीं है.'' इसके अलावा तेजस्वी यादव ने आगे पीएम मोदी के लिए गाना गाते हुए कहा कि, ''तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो. रोज-रोज मोदी जी तुम जो ऐसा करोगे... जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे...''
Article Advertisement
Crime
मोदी जी जिस आंधी से आए थे, उसी तूफान की तरह चले जाएंगे'- तेजस्वी यादव
मोदी जी जिस आंधी से आए थे, उसी तूफान की तरह चले जाएंगे'- तेजस्वी यादव दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में तमाम विपक्षी नेता पहुंचे हैं. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सभा को संबोधित किया और साथ ही अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र पर जमकर हमला बोला. बिहार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
