अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

बिहार में कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा; जानें

बिहार में कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा; जानें बिहार में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वह पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज थे. बिहार कांग्रेस में वह हाशिए पर थे और लंबे समय तक उन्हें संगठन में कोई ब

बिहार में कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा; जानें

Article Advertisement

बिहार में कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा; जानें बिहार में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वह पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज थे. बिहार कांग्रेस में वह हाशिए पर थे और लंबे समय तक उन्हें संगठन में कोई बड़ा पद नहीं मिला. बिहार में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वह पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज थे. बिहार कांग्रेस में वह हाशिए पर थे और लंबे समय तक उन्हें संगठन में कोई बड़ा पद नहीं मिला, जिसके बाद महागठबंधन में रहते हुए जातीय गणना के आंकडों पर सवाल उठाये थे. वहीं, इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि, ''1998 में जब राजद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, तब से मैं इस गठबंधन का विरोधी रहा हूं. आरजेडी के साथ कांग्रेस का गठबंधन आत्मघाती है. लालू के कारण कांग्रेस बिहार में वोट कटवा पार्टी बनके रह गई अनिल शर्मा ने कांग्रेस पर उठाए कई बड़े सवाल आपको बता दें कि आगे अनिल शर्मा ने कहा कि, ''बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए मैं पप्पू यादव का विरोध करता था. वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनका महिमामंडन नहीं कर सकता. मेरे पार्टी छोड़ने का यह भी एक कारण है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कमजोर हुई. अध्यादेश फाड़ने वाले राहुल गांधी आज लालू के साथ गलबहियां लगा रहे मटन भात खा रहें हैं.'' वहीं आगे उन्होंने कहा कि, ''आज दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की संविधान बचाओ रैली है, लेकिन सोनिया गांधी के कांग्रेस को टेक ओवर करने के बाद आंतरिक संविधान पार्टी में खत्म हो गया है. मल्लिकार्जुन खरगे एक बेचारा अध्यक्ष हैं. उनकी नहीं चलती वो रिमोट कैट्रोल से कंट्रोल हो रहे हैं.'' RJD को भी लिया आड़े हाथ इसके अलावा आपको बता दें कि आगे पूर्व कांग्रेस नेता निल शर्मा ने कहा कि, ''जब तक दिल्ली में राहुल, सोनिया और बिहार में लालू, तेजस्वी रहेंगे तब तक आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा. अगर लोकसभा में महागठबंधन को 4 से 5 सीटें भी आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराना सोनिया गांधी का कदम सांप्रदायिक है.'' इसके साथ ही आपको बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और अनिल शर्मा ने टिकट बंटवारे के तरीके पर भी सवाल उठाए थे. वहीं अनिल शर्मा कई बार कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं. बता दें कि अनिल शर्मा भूमिहार समुदाय से आते हैं और मई 2009 में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष बने. वह लगभग साढ़े तीन साल तक अध्यक्ष रहे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read