बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल मधेपुरा के रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी हो गई।
चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था।
घर के सभी सदस्य अस्पताल में थे।
दरअसल, घर के एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था।
मधेपुरा के कुमारखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है।
यह घटना 28 मार्च को हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था।
दरअसल, घर का छोटा बेटा सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके चलते सभी परिजन उसके इलाज के लिए नेपाल स्थित अस्पताल में थे।
पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर लिया।
परिजनों को है शक बताया जा रहा है कि परिजनों ने घायल इलाज के लिए ही किसी तरह यह रकम एकत्रित की थी।
चोरी की जानकारी उसी दिन कुमारखंड थाना में दे दी गई थी।
घर वालों ने शक के आधार पर पुलिस में शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
परिजनों ने मामले में पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए हैं।
परिजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक परिवार के छोटे बेटे का होली के दिन बाइक से एक्सीडेंट हो गया था।
जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
बच्चे को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर ने बताया कि उनके ब्रेन का ऑपरेशन होना है, जिसमें 10 से 15 लाख तक खर्च आएगा।
इसके बाद परिजन ने किसी तरह लोगों से मांग कर 10 लाख रुपए की व्यवस्था की।
यह पैसे घर में ही रखे थे।
28 मार्च को जब घर पर कोई नहीं था चोरों ने घर से 10 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख के आभूषण चोरी कर लिए।
जिंदगी और मौत से जूझ रहा बच्चा परिवार वालों ने लोकल पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
एक तरफ परिवार का छोटा बेटा हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर घर से 20 लाख की चोरी होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Article Advertisement
Bihar
बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल
बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल मधेपुरा के रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य अस्पताल में थे। दरअसल, घर के एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था। मधेपुरा के कुमारखंड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
