आरजेडी और कांग्रेस का टूटेगा गठबंधन!
पप्पू यादव की सीट पर सियासत लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इंडिया गठबंधन में सबकुछ सही नजर नहीं आ रहा है. बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीट है. जिसमें से 28 से ज्यादा सीटों पर आरजेडी चुनाव लड़ना चाहती है तो वहीं कांग्रेस 10 सीटों की मांग कर रही है. लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इंडिया गठबंधन में सबकुछ सही नजर नहीं आ रहा है. बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीट है. जिसमें से 28 से ज्यादा सीटों पर आरजेडी चुनाव लड़ना चाहती है तो वहीं कांग्रेस 10 सीटों की मांग कर रही है. इसे लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा हुआ है. आरजेडी ने तो कई लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है. वहीं, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि आरजेडी और कांग्रेस का अलायंस लोकसभा चुनाव से पहले टूट सकता है. वहीं, दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों के अनुसार आरजेडी कांग्रेस को 6 सीटों से ज्यादा देने के लिए तैयार नहीं है. आरजेडी और कांग्रेस का टूटेगा गठबंधन!
इधर, आरजेडी उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे है. इस बात से कांग्रेस में नाराजगी देखी जा रही है. उधर, आरजेडी यह निर्देश देना चाह रहे हैं कि कांग्रेस के कुछ प्रमुख नेताओं को मैदान में नहीं उतारना चाहिए. उधर, आरजेडी चाहती है कि पप्पू यादव को मधेपुरा से चुनाव लड़ाया जाए, ना कि पूर्णिया से. मधेपुरा सीट को आरजेडी अपने पास रखना चाहती है. खैर, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में खलबली तो मची हुई है, लेकिन कोई भी नेता खुलकर इस पर कुछ नहीं कहना चाहता है. इधर, बीमा भारती ने आरजेडी में शामिल होने के बाद कहा कि अगर आरजेडी चाहें तो वह पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, लेकिन पप्पू यादव पूर्णिया सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. बीमा भारती ने पूर्णिया सीट पर पेश की दावेदारी बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. बिहार के रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली. अब वह लोकसभा चुनाव में आरजेडी की तरफ से लड़ सकती है. बीमा भारती जेडीयू की उन दो विधायकों में शामिल थीं, जो 12 फरवरी को नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दिन बिहार विधानसभा से नदारद थी. चुनाव से पहले तमाम नेता पाला बदलते नजर आ रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस के भी कई नेता जेडीयू व बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.
Article Advertisement
Politics
आरजेडी और कांग्रेस का टूटेगा गठबंधन! पप्पू यादव की सीट पर सियासत
आरजेडी और कांग्रेस का टूटेगा गठबंधन! पप्पू यादव की सीट पर सियासत लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में इंडिया गठबंधन में सबकुछ सही नजर नहीं आ रहा है. बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीट है. जिसमें से 28 से ज्यादा सीटों पर आरजेडी चुनाव लड़ना चाहती है तो वहीं कांग्रेस 10 सीटों की मांग कर रही है. लोकसभा चुनाव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
