बिहार का पुलिसवाला कैसे बना लालू का करीबी?
शंभू यादव कौन?
जो रह चुके हैं CM के बॉडीगार्ड देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है।
एक तरफ राजनीतिक पार्टियां चुनाव तैयारी में जुटी हैं तो दूसरी तरफ जांच एजेंसी ने बिहार में आरजेडी के एक और विधायक के ठिकानों पर छापा मारा है।
आइए जानते हैं कि कौन हैं लालू के करीबी विधायक शंभू यादव?
देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है।
राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक और विधायक पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कसा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने शंभू यादव के 13 ठिकानों पर छापा मारा है।
आइए जानते हैं कि कौन हैं शंभू यादव?
कभी लालू के बॉडीगार्ड थे शंभू यादव राजनीति में आने से पहले शंभू यादव बिहार पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत थे।
जब लालू प्रसाद यादव बिहार के सीएम थे, तब शंभू यादव उनके बॉडीगार्ड थे।
इस दौरान लालू यादव से उनकी नजदीकियां बढ़ गईं और फिर उन्होंने राजनीति में एंट्री मारी।
जब लालू यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे, तब शंभू यादव ने ब्रह्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा।
वे आरजेडी से लगातार तीन बार से विधायक हैं।
ED ने आज मारा था छापा ईडी ने बुधवार की सुबह आरजेडी के विधायक के 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कार्रवाई की।
ईडी के अधिकारी शंभू यादव के बिहटा के पास एक होटल, गांव में फ्लोर मिल, पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठे पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
साथ ही विधायक के कई रिश्तेदारों के घर और मकानों पर छापेमारी चल रही है।
लोकसभा चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रही हैं।
इससे पहले 27 फरवरी को ईडी ने आरजेडी विधायक किरण यादव के ठिकानों पर छापा मारा था।
इसके बाद आरजेडी नेता सुभाष यादव और पुंज सिंह के मकानों पर तलाशी चली थी।
इस दौरान टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Article Advertisement
Crime
बिहार का पुलिसवाला कैसे बना लालू का करीबी? शंभू यादव कौन? जो रह चुके हैं CM के बॉडीगार्ड
बिहार का पुलिसवाला कैसे बना लालू का करीबी? शंभू यादव कौन? जो रह चुके हैं CM के बॉडीगार्ड देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। एक तरफ राजनीतिक पार्टियां चुनाव तैयारी में जुटी हैं तो दूसरी तरफ जांच एजेंसी ने बिहार में आरजेडी के एक और विधायक के ठिकानों पर छापा मारा है। आइए जानते हैं कि क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
