बिहार: एक-दूसरे की सीटों पर दावा कर रहे NDA के सहयोगी, कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान बिहार में एनडीए ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।
सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों में पेंच फंस गया है।
कई सीटों पर मामला फंसा हुआ है।
बिहार में अभी तक एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है।
इसकी वजह यह है कि अभी तक सीट शेयरिंग पर बात फाइनल नहीं हो पाई है।
हालांकि, कहा जा रहा है कि बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 और उपेंद्र कुशवाहा-जीतनराम मांझी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
काराकाट और गया सीट छोड़ सकती है जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू को काराकाट और गया सिटिंग सीट छोड़नी है।
कुशवाहा को काराकाट और मांझी को गया सीट मिलनी है।
वहीं, जेडीयू औरंगाबाद या शिवहर सीट मांग रही है।
दोनों बीजेपी की सिटिंग सीटें हैं।
जेडीयू की सीट पर उपेंद्र कुशवाहा ने किया दावा जेडीयू की एक अन्य सिटिंग सीट पर उपेेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है।
कुशवाहा एक और सीट सिवान या सीतामढ़ी मांग रहे हैं।
ऐसे में जेडीयू की सीटें कम होकर 15 हो जाएंगी।
एलजेपी कोटे की नवादा सीट बीजेपी अपने पास ले रही है।
मुकेश सहनी को अपने कोटे से सीट देगी बीजेपी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी अगर एनडीए में आए तो बीजेपी उसे अपने कोटे से एक सीट देगी।
इससे बीजेपी की सीटें 17 से 16 हो जाएंगी।
किशनगंज सीट जेडीयू हार गई थी, लेकिन बीजेपी ने जेडीयू को फिर से ऑफर की है।
बिहार में कितने चरण में होंगे चुनाव?
बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं।
यहां सभी सात चरण में वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में 19 अप्रैल को, जबकि अंतिम चरण में एक जून को पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नालंदा, आरा, सासाराम, बक्सर और काराकाट में मतदान होगा।
Article Advertisement
Politics
बिहार: एक-दूसरे की सीटों पर दावा कर रहे NDA के सहयोगी, कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान
बिहार: एक-दूसरे की सीटों पर दावा कर रहे NDA के सहयोगी, कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान बिहार में एनडीए ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों में पेंच फंस गया है। कई सीटों पर मामला फंसा हुआ है। बिहार में अभी तक एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
