अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल

बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती आज से शुरू हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीखों की घोषणा कर रहा है. Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार

Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल

Article Advertisement

बिहार में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान, जानें पूरी डिटेल बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती आज से शुरू हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीखों की घोषणा कर रहा है. Bihar Lok Sabha Elections 2024 Date: बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती आज से शुरू हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग आज बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अधिसूचना, नामांकन, मतदान से लेकर मतगणना तक की तारीखों की घोषणा कर दी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा. बिहार की 40 सीटों पर 7 करोड़ 64 लाख वोटर्स हैं, जिसमें 15 सालों में 2.2 करोड़ वोटर्स प्रदेश में बढ़े हैं. आपको बता दें कि 2019 में बिहार में कुल 7 चरणों में यानी सात दिन चुनाव हुए थे. इसमें बिहार की 4 सीटों पर 11 अप्रैल, 5 सीटों पर 18 अप्रैल, 5 सीटों पर 23 अप्रैल, 5 सीटों पर 29 अप्रैल, 5 सीटों पर 6 मई, 8 सीटों पर 12 मई और बाकी 8 सीटों पर 19 मई को वोटिंग हुई. वहीं चुनाव की गिनती 23 मई को हुई थी. वहीं अगर 2014 की बात करें तो बिहार में 6 दिन चुनाव हुए थे. इसमें 10, 17, 24, 30 अप्रैल और 7 व 12 मई को मतदान हुआ था. जानें मतदान की पूरी डिटेल आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा. पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा, जिसके बाद 19 अप्रैल को चुनाव होगा. बिहार में 2 अप्रैल तक नामांकन होगा, क्योंकि बिहार में होली है. वहीं दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा. 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होगा. 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी. 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा. अंतिम फेज का मतदान एक जून को होगा. इसके बाद मतगणना 4 जून होगा. 2019 में सात चरणों में हुए थे लोकसभा चुनाव आपको बता दें कि बिहार के इलाके भी संवेदनशील माने जाते हैं, इसलिए यहां कई चरणों में चुनाव कराए जाते हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे. पहले चरण में चार सीटों पर चुनाव हुए, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में पांच-पांच सीटों पर और छठे और सातवें चरण में आठ-आठ सीटों पर चुनाव हुए. इस चुनाव में पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को हुआ था, जबकि सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को हुआ था. इस चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किये गये थे. वहीं, आपको बता दें कि बिहार में पिछले चुनाव में एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) को बड़ी जीत मिली थी. साथ ही 40 लोकसभा सीटों में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि किशनगंज की एक सीट पर ही महागठबंधन को सफलता मिल सकी थी, जो कांग्रेस ने जीती थी. बिहार में कब और कितने चरणों में होगा मतदान? थोड़ी देर में पढ़ें पूरी डिटेल यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read