देशभर में CAA लागू, शाहनवाज हुसैन ने दिया बड़ा बयान 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो चुका है. केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो चुका है. केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. वहीं, अब CAA को लेकर विपक्ष और पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. बीजेपी के दिग्गज मुस्लिम नेता शाहनवाज हुसैन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मोदी सरकार का बड़ा फैसला बताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए शाहनवाज हुसैन ने लिखा कि मोदी सरकार ने सीएए लागू करने की घोषणा कर दी है. यह 2019 घोषणापत्र का ही एक हिस्सा था और सीएए किसी की भी नागरिकता नहीं छीनता. यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानितस्तान से आए प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी नागरिकता का अधिकार देगा. यह देश की धर्मनिरपेक्ष साख के अनुरूप है. वहीं, जेडीयू के दिग्गज नेता केसी त्यागी ने सीएए को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस कानून के लागू होने से किसी की भी नागरिकता समाप्त नहीं होगी. जो तीन देशों के अल्पसंख्यक हैं, जो 2014 से पहले भारत में आकर बस गए, उन्हें नागरिकता दी जाएगी. ये अधिनियम लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पास हो चुका है और कानून बन चुका है. 2019 में भी हो चुका है पारित आपको बता दें कि सीएए 2019 में पारित किया गया था. जिसके बाद राष्ट्रपति ने भी इस अधिनियम को मंजूरी दे दी थी, लेकिन दिल्ली के शाहीन बाग समेत देश के कई जगहों पर इसका भारी विरोध प्रदर्शन किया गया था. जिस वजह से इन प्रदर्शनों के चलते सीएए लागू नहीं हो पाया. क्या है CAA?
2019 नागरिकता संशोधन अधिनियम एक अधिनियम है, जो 11 दिसंबर, 2019 को पारित किया गया था. 1955 के नागरिकता अधिनियम सीएए 2019 में बदलाव किया गया. इस अधिनियम के तहत हिंदू, बौद्ध, सिख, पारसी, जैन और ईसाई धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता की अनुमति दी गई, जो 2014 से पहले धार्मिक उत्पीड़न की वजह से पड़ोसी देशों से भारत आए थे. CAA से किसे होगा फायदा?
सीएए लागू होने से सबसे ज्यादा फायदा भारत के पड़ोसी देशों में रह रहे लोगों को होगा, जिन्हें धर्म के आधार पर परेशान किया जा रहा है. इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आए लोग शामिल है. ऐसे लोगों को CAA लागू होने से आसानी से नागरिकता मिल जाएगी.
Article Advertisement
Politics
देशभर में CAA लागू, शाहनवाज हुसैन ने दिया बड़ा बयान
देशभर में CAA लागू, शाहनवाज हुसैन ने दिया बड़ा बयान 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो चुका है. केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो चुका है. केंद्र की मोद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
