MLC चुनाव के लिए सीएम नीतीश करेंगे नामांकन, 21 मार्च को आएगा परिणाम विदेश दौरे से पहले नीतीश कुमार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं. इससे जुड़ा हुआ राज्य निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी थी. बता दें कि इन 11 एमएलसी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है. वहीं, विदेश दौरे से पहले नीतीश कुमार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. दरअसल, सीएम नीतीश जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. आगामी 6 मई तक नीतीश कुमार का कार्यकाल है. वहीं, जेडीयू के कोटे से एमएलसी की दो सीटें हैं. एक सीट के लिए नीतीश खुद नामांकन भरेंगे तो वहीं दूसरी सीट के लिए जेडीयू किसी मुस्लिम चेहरे तो मौका दे सकते हैं. मंगलवार को सीएम करेंगे नामांकन मई के पहले हफ्ते में बिहार के 11 एमएलसी का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. इसमें नीतीश कुमार के साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है. इन दोनों के अलावा भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और मंगल पांडेय, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जेडीयू नेता संजय कुमार झा, खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं. 21 मार्च को एमएलसी चुनाव चुनाव आयोग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार विधान परिषद की रिक्त होने वाली सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 11 मार्च तय की गई है. वहीं, 12 मई को नामांकन की जांच की जाएगी और इसके दो दिन बाद यानी 14 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं. वहीं, 21 मार्च को चुनाव होगा और शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी. बिहार में बढ़ी सियासी गर्माहट राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को आरजेडी ने जनविश्वास महारैली का आयोजन किया था. इस रैली में आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया. इसके साथ ही लालू यादव ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर डाला. लालू के इस टिप्पणी के बाद ही सियासी गर्माहट बढ़ गई और अब भाजपा आरजेडी पर पलटवार करती नजर आ रही है. साथ ही लालू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी पर गांधी मैदान थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.
Article Advertisement
World
MLC चुनाव के लिए सीएम नीतीश करेंगे नामांकन, 21 मार्च को आएगा परिणाम
MLC चुनाव के लिए सीएम नीतीश करेंगे नामांकन, 21 मार्च को आएगा परिणाम विदेश दौरे से पहले नीतीश कुमार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बिहार विधान परिषद के कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं. इससे जुड़ा हुआ राज्य निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी थी. बता दे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
