लालू-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- राम विरोधी लालू यादव बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी लालू पर पलटवार किया है. 3 मार्च को राजधानी पटना के गांधी मैदान में आरजेडी ने जन विश्वास महारैली का आयोजन किया था. इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया. इतना ही नहीं लालू यादव ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी, जिसे लेकर लालू यादव पर गांधी मैदान थाना में केस भी दर्ज कराया गया है. बीजेपी नेता भी लगातार लालू के बयान को अभद्र बता रहे हैं. विजय कुमार सिन्हा, अजय आलोक के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी लालू पर पलटवार किया है. 'जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लड़ लें' सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में अगर कोई राम का विरोधी है तो वह लालू यादव हैं. भगवान राम का मंदिर बनाने का किसी ने सबसे ज्यादा विरोध किया है तो वह लालू यादव है. 90 के चुनाव से पहले खुद लालू कहा करते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होते, लेकिन आज सिर्फ राजा ही पैदा करने की कोशिश की जा रही है. यह लोकतंत्र की हत्या है. इसके साथ ही तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं. जब पूरा लालू परिवार चुनाव हार गया था, तब सम्राट चौधरी ने चुनाव जीता था. वहीं, आरजेडी को चुनौती देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लड़ लें, वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. लालू यादव ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी आपको बता दें कि जनविश्वास महारैली को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा था कि अगर पीएम मोदी का अपना परिवार नहीं है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं?
वह राम मंदिर को लेकर डींगे हांकते हैं, लेकिन असल में वे एक सच्चे हिंदू भी नहीं है. हिंदू परंपरा के अनुसार तो माता-पिता के निधन पर बेटे को सिर और दाढ़ी मुंडवाना चाहिए, लेकिन मोदी ने तो अपनी मां के निधन पर ऐसा कुछ भी नहीं किया था. वहीं, तेजस्वी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बीजेपी ने दो डिप्टी सीएम बनाए हैं, जिसमें से एक अनाप-शनाप बोलता रहता है और दूसरा बड़बोला है.
Article Advertisement
Crime
लालू-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- राम विरोधी लालू यादव
लालू-तेजस्वी पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- राम विरोधी लालू यादव बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी लालू पर पलटवार किया है. 3 मार्च को राजधानी पटना के गांधी मैदान में आरजेडी ने जन विश्वास महारैली का आयोजन किया था. इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
