सिर्फ कहने से नहीं होगा, जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाना भी पड़ेगा… ‘मोदी का परिवार’ पर भड़कीं लालू यादव की बेटी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी नेताओं के द्वारा अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ कहने या सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा, बल्कि जन्म प्रमाणपत्र में पिता के नाम की जगह लिखवाना भी पड़ेगा।
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर दिए बयान के बाद देश का सियासी पारा हाई हो गया है।
बीजेपी ने इसके जवाब में मोदी का परिवार अभियान चलाया है।
इसके तहत केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है।
इस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है।
‘पिता के नाम के आगे लिखना भी होगा’ रोहिणी आचार्य ने कहा कि लोग कहते हैं कि लालू यादव कौन हैं।
आज उनके एक शब्द ने लोगों को अपना परिवार बदलने पर मजबूर कर दिया है।
उन्होंने बीजेपी नेताओं के अपने नाम के मोदी का परिवार लिखने पर कहा कि सिर्फ कहने या सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा कि हम हैं फलाने/ अमुक के परिवार, बल्कि जन्म प्रमाणपत्र में पिता के नाम की जगह करवाना / लिखवाना होगा।
‘मोदी ने केश-दाढ़ी क्यों नहीं मुंडवाई’ रोहिणी के मुताबिक, लालू यादव ने कहा कि अपनी मां के देहांत के बाद हिंदू रीति रिवाज का भी पालन नहीं किया।
इसलिए मोदी हिंदू नहीं हैं।
जनता जानना चाहती है कि आखिर मोदी ने अपनी मां के देहांत पर केश और दाढ़ी क्यों नही मुडंवाई ?
‘सबसे बड़ा धन परिवार होता है’ रोहिणी ने पीएम मोदी पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धन परिवार होता है।
सबसे अमूल्य धन मां-बाप होते हैं।
जो अपने परिवार का नहीं हुआ, वो किसी का सगा न हुआ।
‘मेरा देश ही मेरा परिवार है’ बता दें कि पीएम मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने घर छोड़ा है, लेकिन खुद के लिए या मौज-मस्ती करने के लिए नहीं, बल्कि मेरे देश के लिए।
उन्होंने कहा कि मेरा देश ही मेरा परिवार है।
मेरे देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं।
जिसका कोई नहीं, वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है।
Article Advertisement
Politics
सिर्फ कहने से नहीं होगा, जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाना भी पड़ेगा… ‘मोदी का परिवार’ पर भड़कीं लालू यादव की बेटी
सिर्फ कहने से नहीं होगा, जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाना भी पड़ेगा… ‘मोदी का परिवार’ पर भड़कीं लालू यादव की बेटी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी नेताओं के द्वारा अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ कहने या सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा, बल्कि जन्म प्रमाणपत्र मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
