अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

बिहार के 100 शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान तय, जानें सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार के 100 शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान तय, जानें सम्राट चौधरी का बड़ा एलान नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इस बीच सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के 100 शहरों के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा और इसके तहत शहरों को जोन में बांटकर

बिहार के 100 शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान तय, जानें सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

Article Advertisement

बिहार के 100 शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान तय, जानें सम्राट चौधरी का बड़ा एलान नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इस बीच सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के 100 शहरों के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा और इसके तहत शहरों को जोन में बांटकर उनका विकास किया जाएगा. बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इस बीच सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के 100 शहरों के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा और इसके तहत शहरों को जोन में बांटकर उनका विकास किया जाएगा. बता दें कि उन्होंने सभी नगर निकायों में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर बनाने की भी घोषणा की है. मंत्री चौधरी बुधवार को बिहार विधानसभा में बिहार विनियोग विधेयक (संख्या 2) पेश करने के बाद सदन को संबोधित कर रहे थे. वहीं, सदन ने विनियोग विधेयक के जरिये 2 लाख 82 हजार 992 करोड़ 32 लाख 78 रुपये की राशि खर्च करने की मंजूरी दी. ये मास्टर प्लान बिहार के विकास के लिए है खास आपको बता दें कि मंत्री ने सदन को बताया कि 100 शहरों के मास्टर प्लान में उनके एकीकृत विकास की पूरी रूपरेखा होगी और इसी आधार पर संबंधित शहरों की विकास योजना भी बनाई जाएगी. वहीं इस योजना को क्रमबद्ध तरीके से अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जाएगा. शहरों के विकास के लिए गंभीर NDA सरकार आपको बता दें कि आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि, ''पहले शहरों के विकास को लेकर गंभीरता नहीं थी. पटना के लिए भी 60 के दशक में विकास की योजना बनी. इसके बाद जब राज्य में एनडीए की सरकार बनी तब कहीं जाकर पटना के समुचित विकास पर काम हो सका. अब सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है. मास्टर प्लान में शहरों के विकास का पूरा खाका होगा. उद्योग कहां लगेंगे, ड्रेनेज सिस्टम कहां होगा, वृक्षारोपण के लिए व्यवस्था रहेगी. पार्कों के प्रविधान किए जाएंगे. सभी कुछ इस प्लान का हिस्सा होंगे.'' सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर की होगी स्थापना आपको बता दें कि आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि, ''सभी जिलों में टाउन हॉल की परिकल्पना को साकार किया जाएगा. इसके साथ ही जहां जमीन की उपलब्धता होगी, वैसे सभी नगर निकायों में टाउन हाल की तर्ज पर सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे.'' आगे उन्होंने कहा कि, ''सरकार सभी शहरों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराने की योजना पर भी काम कर रही है.''

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read