अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Politics

बिहार में अभी सियासी 'खेला' बाकी है? CM नीतीश ने बुलाई NDA विधायक दल की बैठक

बिहार में अभी सियासी 'खेला' बाकी है? CM नीतीश ने बुलाई NDA विधायक दल की बैठक बिहार में सियासी खेल बाकी है. मंगलवार को राजद के एक और कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए. चर्चा है कि महागठबंधन के और भी विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं. बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन

बिहार में अभी सियासी 'खेला' बाकी है? CM नीतीश ने बुलाई NDA विधायक दल की बैठक

Article Advertisement

बिहार में अभी सियासी 'खेला' बाकी है? CM नीतीश ने बुलाई NDA विधायक दल की बैठक बिहार में सियासी खेल बाकी है. मंगलवार को राजद के एक और कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए. चर्चा है कि महागठबंधन के और भी विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं. बिहार की नीतीश सरकार ने 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत जीतकर विपक्ष को करारा जवाब दिया और बिहार में अपनी सरकार बनाई. इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पलटवार के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है. इस बीच बिहार में सियासी खेल बाकी है. मंगलवार को राजद के एक और कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हो गए. चर्चा है कि महागठबंधन के और भी विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं. वहीं, चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई है. कल यानी गुरुवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. विधायक दल की बैठक सीएम आवास पर आयोजित होगी. बता दें कि इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, HAM के सभी विधायकों और एमएलसी को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि विधानमंडल की कार्यवाही समाप्त होने के बाद यह बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक का अहम वजह आपको बता दें कि इसको लेकर बताया जा रहा है कि एनडीए विधायक दल की बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी. बता दें कि महागठबंधन विधायकों के दलबदल के बीच एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाए जाने से बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि बिहार में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है. हालांकि, इस बैठक के एजेंडे की जानकारी अभी नहीं मिली है. इस मुलाकात से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. एनडीए बैठक में सभी दलों के विधायक मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही आपको बता दें कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, तब से ही महागठबंधन में उथल-पुथल का माहौल है. नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद से अब तक महागठबंधन के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिनमें राजद के 4 और कांग्रेस के 2 विधायक शामिल हैं. बता दें कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी. वहीं मंगलवार को राजद और कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read