अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Crime

तेजस्वी यादव ने बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से बनाईं दूरियां, RJD-BJP के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग

तेजस्वी यादव ने बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से बनाईं दूरियां, RJD-BJP के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनविश्वास यात्रा निकाली है। उनकी यह यात्रा विवादों में घिर गई है। उन्होंने भले ही बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से दूरियां बना रखी हैं, लेकि

तेजस्वी यादव ने बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से बनाईं दूरियां, RJD-BJP के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग

Article Advertisement

तेजस्वी यादव ने बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से बनाईं दूरियां, RJD-BJP के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनविश्वास यात्रा निकाली है। उनकी यह यात्रा विवादों में घिर गई है। उन्होंने भले ही बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार से दूरियां बना रखी हैं, लेकिन उनके मंच पर एक शार्प शूटर दिखने से भाजपा को बड़ा मुद्दा मिल गया। इसे लेकर आरजेडी और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी जनविश्वास यात्रा को लेकर बिहार के दौरे पर निकले हैं। तेजस्वी यादव एक समय आरजेडी का गढ़ कहे जाने वाले सिवान भी पहुंचे, जहां सबकी निगाहें पूर्व बाहुबली सांसद और आरजेडी नेता दिवंगत शहाबुद्दीन के परिवार पर टिकी थीं। एक समय लालू प्रसाद का सबसे खास माने जाने वाला शहाबुद्दीन परिवार इन दिनों आरजेडी से नाराज है। हालांकि, तेजस्वी के इस दौरे में शहाबुद्दीन के परिवार से दूरियां तो साफ दिखीं लेकिन उनके मंच पर एक शॉप शूटर की मौजूदगी वाली तस्वीर सत्ता पक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है। सिवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड सहित कई घटनाओं में आरोपी शार्प शूटर मंच के साथ-साथ उनके साथ सर्किट हाउस में भी दिखा। विवादों में घिरी तेजस्वी यादव की यात्रा इसकी वजह से सिवान में तेजस्वी यादव का दौरा विवादों में घिर गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने एक्स में एक तस्वीर के साथ लिखा कि अब भी राष्ट्रीय जनता दल का दृष्टिकोण और मूल तत्व वही है। यह पार्टी कभी भी खुद को अपराधियों से अलग नहीं कर सकती है। अगर बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था की बात करें तो उसमें सबसे अहम योगदान राजद का है। राजद की स्थिति यह है कि शार्प शूटर के साथ तेजस्वी यादव दौरे पर निकले हैं और उनके साथ मंच भी साझा कर रहे हैं।     आरजेडी ने भाजपा को दिया जवाब निखिल आनंद के इस पोस्ट पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का बयान आया। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा में कौन घुस रहा है, ये देखना प्रशासन का काम है। अब जनसैलाब है तो कोई भी मंच पर चढ़ जा रहा है। ये खुद से देखना कि वो अपराधी है या आम आदमी, ये कैसे पता चलेगा। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो क्यों इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा। सवाल उठता है कि आखिर असामाजिक तत्व कैसे घुस जा रहे हैं। भाजपा नेता ने दूसरे पोस्ट में सर्किट हाउस की तस्वीरें शेयर कीं राजद प्रवक्ता के बयान के बाद निखिल आनंद ने फिर तस्वीरों के साथ दूसरा पोस्ट किया। उन्होंने दूसरे पोस्ट में सर्किट हाउस में एक साथ बैठे तेजस्वी यादव और शार्प शूटर मो. कैफ उर्फ बंटी की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आरजेडी का लेबल तो नया है, लेकिन वही पुरानी शराब की बोतल जैसी है। बिहार मेंआपराधिक तत्वों के राजनीतिकरण का क्रेडिट राजद को जाता है। सिर्फ मंच पर ही नहीं, बल्कि प्राइवेट में भी अपराधी के साथ गलबहियां होती हैं।   तेजस्वी और शहाबुद्दीन के परिवार ने एक-दूसरे से बनाई दूरी आपको बता दें कि जिस मो कैफ उर्फ बंटी को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, वो पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का शार्प शूटर माना जाता था। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मो कैफ उर्फ बंटी को सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया था। इस मामले में वह जमानत पर बाहर है। हालांकि, इसके अलावा शहाबुद्दीन के भांजे मो युसूफ हत्याकांड में भी वो आरोपी था, लेकिन जेल से आने के बाद शहाबुद्दीन के परिवार से दूरियां बढ़ गईं और वो आरजेडी में सक्रिय रहा। दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब सिवान में होने के बाद भी तेजस्वी यादव से नहीं मिली तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव भी शहाबुद्दीन के घर नहीं पहुंचे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read