पहले प्रेम संबंध, फिर कराया पकड़ौआ विवाह, ससुरालियों ने पिता, बेटा-बेटी को गोलियों से भूना बिहार के बेगूसराय में मायके पक्ष को पकड़ौआ विवाह का अंजाम भुगतना पड़ा।
मायके पक्ष ने प्रेम संबंध पर लड़के-लड़की की जबरन शादी करा दी थी, जिससे ससुराली नाराज हो गए थे।
लड़के ने कुछ दिनों के बाद लड़की को छोड़ दिया।
पिता बेटे के साथ लड़की को लेकर पहुंचे तो ससुरालियों ने गोली मारकर तीनों की हत्या कर दी।
बिहार के बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह का नया मामला सामने आया है।
पकड़ौआ शादी में दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने वधू पक्ष में लड़की, पिता और भाई को गोलियों से भून दिया, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।
ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
एसपी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच जुट गई।
आक्रोशित लड़की के घरवालों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णु आहों गोविंदपुर की है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़के और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे।
जब दोनों की प्रेम कहानी सामने आई तो मंदिर में उनकी शादी करा दी गई, लेकिन इस शादी के लिए लड़के के घर वाले तैयार नहीं थे।
बाद में परिजनों के बहकाने में आकर लड़के ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों रिश्तेदारों के बीच पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है।
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज मांगने का लगाया आरोप मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने 15 लाख रुपये की मांग की थी।
जैसे-तैसे करके हम लोगों ने दहेज की रकम एकत्रित की।
जब वधू पक्ष के लोग लड़की और पैसे लेकर उसके ससुराल गए तो उन्होंने फिर लड़की को स्वीकारने से इनकार कर दिया।
इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
इस पर ससुरालियों ने लड़की, उसके पिता और भाई को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।
लड़के के घरवालों को मनाने गए थे लड़की के पिता, भाई बताया जा रहा है कि लड़के के बड़े भाई की रविवार को शादी होने वाली थी।
लड़की पक्ष ने सोचा कि शादी के माहौल में किसी तरह ससुरालियों को मना लिया जाएगा और लड़की भी अपने घर लौट जाएगी।
इसके लिए पिता और भाई, लड़की को लेकर गए थे, लेकिन उनकी तमन्ना अधूरी रह गई और तीनों को मौत के घाट उतार दिया गया।
ट्रिपल मर्डर से गांव में है तनाव का मौहाल लड़की के पति, ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्य इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी पिता उमेश यादव (60), भाई राजेश यादव (25) और बेटी नीलू कुमारी (21) के रूप में हुई है।
इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।
एसपी मनीष, डीएसपी विनय कुमार राय, थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
इसी गांव में लड़की की बड़ी बहन की भी हुई है शादी पड़ोसियों ने बताया कि लड़के और लड़की एक-दूसरे को बहुत प्रेम करते थे।
मृतक नीलू की बड़ी बहन की शादी भी गोविंदपुर गांव में हुई है।
एक दिन दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले थे।
इसके बाद डेढ़ साल पहले दोनों की शादी करा दी गई, लेकिन लड़के के घरवालों ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया।
इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया।
मायके पक्ष के लोग 15 लाख रुपये और लड़की को लेकर ससुराल आए थे।
लड़का गार्ड का नौकरी करता था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा एसपी मनीष ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तीनों की गोली मारकर हत्या की गई है।
एक और व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर कई तरह चर्चाएं चल रही हैं, जिसमें लड़के-लड़की के जबरिया विवाह यानी पकड़ौआ विवाह कराने की बात सामने आ रही है।
Article Advertisement
Crime
पहले प्रेम संबंध, फिर कराया पकड़ौआ विवाह, ससुरालियों ने पिता, बेटा-बेटी को गोलियों से भूना
पहले प्रेम संबंध, फिर कराया पकड़ौआ विवाह, ससुरालियों ने पिता, बेटा-बेटी को गोलियों से भूना बिहार के बेगूसराय में मायके पक्ष को पकड़ौआ विवाह का अंजाम भुगतना पड़ा। मायके पक्ष ने प्रेम संबंध पर लड़के-लड़की की जबरन शादी करा दी थी, जिससे ससुराली नाराज हो गए थे। लड़के ने कुछ दिनों के बाद लड़की को छ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
