उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर बिहार में एक और दल को चुनाव आयोग की हरी झंडी मिल गई है।
यह पार्टी उपेंद्र कुशवाहा की है।
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा हो गया है।
इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि हम बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।
बिहार की राजनीति से एक और बड़ी खबर सामने आई है।
पूर्व केंद्रीय उपेंद्र कुशवाहा अब अपनी नई पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 में ताल ठोकते नजर आएंगे।
चुनाव आयोग ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नाम बदल दिया है।
अब उनकी पार्टी का नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा हो गया।
उपेंद्र कुशवाहा ने खुद इसकी जानकारी मीडिया को दी है।
बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जाना जाएगा।
इसे लेकर चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी का नाम पंजीकृत कर लिया।
उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव आयोग को पार्टी के लिए 6 नाम भेजे थे, जिनमें से EC ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा पर अपनी सहमति जताई है।
बिहार की 40 सीटों पर कर रहे तैयारी : उपेंद्र कुशवाहा चुनाव आयोग से राष्ट्रीय लोक मोर्चा पर सहमति मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तहत बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रहे हैं।
हमारी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अभी यह तय नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि मेरे नीतीश कुमार से व्यक्तिगत संबंध कब बेहतर नहीं थे।
नीतीश के अलग होते ही आसमान से जमीन पर आ गए लालू यादव : उपेंद्र कुशवाहा उन्होंने इंडिया गठबंधन से अलग हुए नीतीश कुमार को लेकर कहा कि हमने जो कहा था वो सच साबित हो गई।
नीतीश कुमार का चेहरा देखकर तरस आता था।
अगर वे इंडिया गठबंधन में ज्यादा दिनों तक रहते तो वो जीवित नहीं रह पाते।
नीतीश कुमार के अलग होते ही लालू प्रसाद यादव धड़ाम से आसमान से जमीन पर आ गए।
लालू यादव के दरवाजे खुले होने वाली बात पर उन्होंने यह बयान दिया।
Article Advertisement
Politics
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिला नया नाम, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर बिहार में एक और दल को चुनाव आयोग की हरी झंडी मिल गई है। यह पार्टी उपेंद्र कुशवाहा की है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा हो गया है। इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि हम बिहार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
