सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा होंगे बिहार के डिप्टी सीएम विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आभार जताया. उन्होंने कहा कि, "बीजेपी ने मेरे जीवन के लिए एक ऐतिहासिक काम किया. नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक घंटे बाद, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राज्य में जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि, विधायक दल की बैठक में, सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य में लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. उन्होंने मीडिया से कहा कि, ''सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमश: विधायक दल के नेता और उपनेता के रूप में चुना गया है. निश्चित रूप से, वे डिप्टी सीएम पद के लिए पार्टी का चेहरा होंगे.'' सम्राट चौधरी ने बीजेपी को धन्यवाद दिया विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आभार जताया. उन्होंने कहा कि, "बीजेपी ने मेरे जीवन के लिए एक ऐतिहासिक काम किया... सरकार में शामिल होने के लिए विधायक दल के नेता के रूप में चुना जाना मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है. 2020 में हमें जो जनादेश मिला, वह बिहार के विकास के लिए है और लालू यादव के आतंक को खत्म करने के लिए. जब बीजेपी को नीतीश कुमार से यह सुनिश्चित करने का प्रस्ताव मिला कि बिहार में कोई जंगल राज न हो और संजय झा उनके दूत के रूप में यहां आए, तो हमने इसका समर्थन करने का फैसला किया." बता दें कि नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ पिछले कई दिनों से चली आ रहगी नीतीश कुमार को लेकर अटकलों पर भी विराम लग गया. इसी के साथ बिहार में महागठबंधन भी बुरी तरह से टूट गया. इस्तीफे के बाद क्या बोले नीतीश बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, "आज, मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार को भंग करने के लिए भी कहा है." उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में स्थिति अच्छी नहीं है. नीतीश ने कहा कि सभी की राय लेने के बाद मैंने फैसला किया...मैं इंडिया ब्लॉक को चलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा था...लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी."
Article Advertisement
Politics
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा होंगे बिहार के डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा होंगे बिहार के डिप्टी सीएम विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आभार जताया. उन्होंने कहा कि, "बीजेपी ने मेरे जीवन के लिए एक ऐतिहासिक काम किया. नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक घंटे बाद,

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
