पलटी मार नीतीश कुमार को खुली चुनौती, ठगा जा रहा हमारा समाज बिहार में भले ही नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना ली है, लेकिन इससे एक समाज नाराज भी हो गया है।
नीतीश कुमार के एनडीए खेमे में शामिल होने को लेकर बिहार के कानू हवाई समाज ने खुली चुनौती दी है।
बिहार के औरंगाबाद में स्थित गांधी मैदान में हुए महासम्मेलन में कानू-हलवाई संघर्ष सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कानू ने कहा कि यह बिहार की विडंबना है कि नीतीश कुमार कभी आरजेडी तो कभी बीजेपी के साथ चले जाते हैं।
इससे बिहार के लोग ठगे जाते हैं।
हमारे समाज के लोग ठगे जाते हैं, लेकिन अब हमारा समाज ठगे जाने को तैयार नहीं है।
संजीव कानू ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में कानू-हलवाई समाज को आबादी के अनुसार सत्ता में हिस्सेदारी और राजनीति में भागीदारी नहीं मिली तो हम राजनीतिक दलों को सबक सिखाएंगे।
नीतीश कुमार को भी मजा चखाएंगे।
वोट की चोट देंगे।
लोकतांत्रिक सिस्टम के तहत समाज के लोग नोटा का बटन दबाएंगे।
कानू-हलवाई समाज ने कहा कि कहा कि संगठन के आह्वान पर कानू-हलवाई समाज वोट की चोट देकर हमारा हिस्सा नहीं देने वालों को हराएगा तो वे औकात में आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर राज्य की सरकार ने हमारी उपेक्षा की है।
बिहार में हमारी आबादी 7 प्रतिशत है, लेकिन जातीय सर्वे में सरकार ने हमारी आबादी को कम कर मात्र 3 प्रतिशत दिखाया है।
यह हमारे समाज के साथ नाइंसाफी है।
हमने अपने संगठन के स्तर से पता लगाया है तो पता चला कि हर ब्लॉक में सर्वेक्षण नहीं हुआ है।
इस कारण हम इस सर्वेक्षण और उसके आंकड़ों को सिरे से खारिज करते हैं।
फिर से कराया जाए जातीय सर्वे उन्होंने आगे कहा कि बिहार में हम मांग करते हैं कि फिर से जातीय सर्वे कराया जाए।
सरकार हमारे समाज की संख्या के सही आंकड़ों को सामने नहीं लाई।
राजनीतिक दल लोकसभा-विधानसभा चुनाव में हमारे समाज को आबादी के अनुरूप टिकट दे।
जितनी जिसकी आबादी, उतनी उसकी हिस्सेदारी, ये कहने से काम नहीं चलेगा।
संगठन के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तीन प्रतिशत आबादी और वोट परसादी नहीं चलेगा।
हमारे समाज का वोट परसादी के रूप में अलग-अलग राजनीतिक दलों में नहीं बंटेगा।
हमारे समाज का एकमुश्त वोट उस दल को मिलेगा जो हमारे समाज को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमारे समाज के नेताओं को टिकट देगा।
Article Advertisement
Politics
पलटी मार नीतीश कुमार को खुली चुनौती, ठगा जा रहा हमारा समाज
पलटी मार नीतीश कुमार को खुली चुनौती, ठगा जा रहा हमारा समाज बिहार में भले ही नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना ली है, लेकिन इससे एक समाज नाराज भी हो गया है। नीतीश कुमार के एनडीए खेमे में शामिल होने को लेकर बिहार के कानू हवाई समाज ने खुली चुनौती दी है। बिहार के औरंगाबाद में स्थ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
