IND Vs SA: सिराज शेर तो मुकेश निकले सवा शेर, बिहार के लाल ने बिना कोई रन दिए झटके 2 विकेट भारतीय गेंदबाजों ने केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित किया।
मेजबान टीम 55 रनों पर ढेर हो गई।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में पहले खेलने उतरी मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बुरी तरह फंस गई।
मोहम्मद सिराज ने जहां छह विकेट लेकर अपना कहर बरपाया।
वहीं उनके शानदार प्रदर्शन के बीच टीम इंडिया के एक दूसरे गेंदबाज ने भी कमाल की गेंदबाजी की।
बिहार के लाल कहे जाने वाले मुकेश कुमार ने दो विकेट ही लिए लेकिन दो विकेट लेकर भी वह सुर्खियों में आ गए।
मुकेश ने बिना कोई रन दिए ही दो विकेट झटके।
मुकेश का बेस्ट परफॉर्मेंस मुकेश कुमार ने इस पारी में 2.2 ओवर फेंके और दोनों ओवर मेडन फेंकते हुए एक भी रन नहीं दिया।
उन्होंने बिना कोई रन खर्च किए दो विकेट अपने नाम कर लिए।
मुकेश ने इस पारी में केशव महाराज और कगिसो रबाडा को पवेलियन भेजा।
पहली बार मुकेश कुमार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट मैच खेल रहे थे।
इससे पहले वेस्टइंडीज में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था।
उनके करियर का यह दूसरा टेस्ट था और तीसरी पारी थी।
वह अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं और 0 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस हो गया है।
मुकेश बने तीसरे ऐसे गेंदबाज इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में दो गेंदबाज ही ऐसे थे जिन्होंने बिना कोई रन दिए दो या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए थे।
यानी अब मुकेश कुमार तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं।
मुकेश से पहले 1959 में रिची बेनॉड ने 0 रन देकर तीन विकेट लिए थे।
फिर 2021 में जो रूट ने 0 रन देकर दो विकेट लिए थे।
सिराज ने बरपाया कहर मुकेश कुमार ने जहां कमाल की गेंदबाजी की, वहीं मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया है।
मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए और अपना बेस परफॉर्मेंस दिया।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा फाइफर लिया।
साथ ही सिराज अश्विन, हरभजन और शार्दुल के बाद साउथ अफ्रीका में एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।
साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ अपने सबसे कम स्कोर पर पवेलियन लौटी।
इससे पहले प्रोटियाज का भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर 79 रन था।
2015 में नागपुर टेस्ट में यह स्कोर बना था।
अब 8 साल बाद अफ्रीका को उसी के घर में भारतीय टीम ने सबसे कम स्कोर पर ढेर कर दिया।
भारत के लिए सिराज ने 6, मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए।
जबकि जसप्रीत बुमराह को भी दो सफलताएं मिलीं।
Article Advertisement
Sports
IND Vs SA: सिराज शेर तो मुकेश निकले सवा शेर, बिहार के लाल ने बिना कोई रन दिए झटके 2 विकेट
IND Vs SA: सिराज शेर तो मुकेश निकले सवा शेर, बिहार के लाल ने बिना कोई रन दिए झटके 2 विकेट भारतीय गेंदबाजों ने केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित किया। मेजबान टीम 55 रनों पर ढेर हो गई। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
