2024 लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है नीतीश कुमार का प्लान?
JDU नेता ने किया खुलासा Lalan Singh के इस्तीफा देने के बाद NItish Kumar को JDU का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
इस फैसले को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है।
उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है।
दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
ललन सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का दिया प्रस्ताव बता दें कि ललन सिंह को 2021 में जेडीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इससे पहले भी, 2016 में नीतीश ने शरद यादव की जगह पार्टी अध्यक्ष की काम संभाली थी।
‘मैंने किसी पद की मांग नहीं की थी’ नीतीश कुमार ने जेडीयू का अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि मैंने किसी पद की मांग नहीं की थी।
बिहार में मैंने जो अच्छा काम किया है, उसे पूरे देश में प्रचारित करना है।
इसके लिए मैं विभिन्न राज्यों का दौरा करूंगा।
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश की रणनीति का खुलासा जेडीयू प्रवका केसी त्यागी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की रणनीति का खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि अगले साल जनवरी में नीतीश कुमार झारखंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री विपक्षी गुट आइएनडीआइए के विचारों के संयोजक और प्रधान मंत्री हैं।
उन्होंने ही 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए नया गठबंधन बनाया।
‘जेडीयू एकजुट है’ केसी त्यागी ने नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच मनमुटाव की खबरों का खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि जेडीयू एकजुट है।
ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
नीतीश कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे इससे पहले, दिन में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर JDU के कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए।
जेडीयू की यह बैठक आइएनडीआइए गुट (I.N.D.I.A Bloc) की बैठक के कुछ ही दिनों बाद हो रही है।
माना जा रहा है कि जेडीयू अब राज्य में गठबंधन को लेकर नए सिरे से कांग्रेस के साथ बातचीत करेगा।
I.N.D.I.A का नेतृत्व करें नीतीश कुमार बता दें कि जेडीयू के कई नेता नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए गुट का नेतृत्व करने की वकालत कर रहे हैं।
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की है।
Article Advertisement
Politics
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है नीतीश कुमार का प्लान? JDU नेता ने किया खुलासा
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है नीतीश कुमार का प्लान? JDU नेता ने किया खुलासा Lalan Singh के इस्तीफा देने के बाद NItish Kumar को JDU का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस फैसले को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
