‘रात में कमरे पर आना, SHO बना दूंगा’; कौन है वो DSP जिसने महिला SI से की ये डिमांड, हुआ सस्पेंड एक अफसर ने अपने अधीन काम करने वाली महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया।
मामला सामने आने पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
रात को मेरे कमरे पर आ जाना, SHO बना दूंगा…DSP रैंक के अधिकारी ने महिला सब इंस्पेक्टर से यह बात कही तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सिर्फ इतना ही नहीं अधिकारी ने महिला कर्मी को अश्लील मैसेज भेजे।
विरोध करने पर सबक सिखाने की धमकी दी।
हर रोज के मैसेज और धमकियों से परेशान होकर महिला कर्मी ने आला अधिकारियों को शिकायत दी, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए बिहार सरकार ने आरोपी DSP को निलंबित कर दिया।
प्रदेश के गृह विभाग की ओर से निलंबन का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
जानिए क्या है मामला और कौन है वो DSP रैंक का अधिकारी?
विशेष जांच टीम बनाकर कराई गई पड़ताल बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आरोपी का नाम फैज अहमद खान है, जो कैमूर के मोहनिया इलाके के DSP रैंक के अधिकारी थे।
उन पर महिला सब इंस्पेक्टर ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
पीड़िता ने कैमूर SP ललित मोहन शर्मा को शिकायत दी, जिन्होंने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसमें महिला डिप्टी कलेक्टर, महिला थाना प्रभारी समेत 3 अधिकारियों को शामिल किया गया था।
प्राथमिक जांच में ही शिकायत सही मिली।
जांच टीम ने कैमूर SP को रिपोर्ट सौंपी, जिसे शाहाबाद रेंज के DIG नवीन चंद्र झा को भेजा गया।
उन्होंने आरोपी को निलंबित करने और उसका तबादला करने की सफारिश की, जिस पर एक्शन लिया गया।
कैमूर के एक SP पर पहले भी लग चुके आरोप वहीं निलंबित रहने के दौरान आरोपी का मुख्यालय पटना जोनल IG ऑफिस रहेगा।
बिना परमिशन वह हेड ऑफिस नहीं छोड़ सकेंगे।
वहीं पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी उसे अश्लील मैसेज भेजता था।
उसने महिला कर्मी को SHO बनाने का लालच देकर बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।
ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा।
मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके बिहार पुलिस विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अधीनस्थों के खिलाफ अधिकारियों का गलत रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले कैमूर SP रह चुके पुष्कर आनंद पर तत्कालीन महिला DSP ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
Article Advertisement
Politics
‘रात में कमरे पर आना, SHO बना दूंगा’; कौन है वो DSP जिसने महिला SI से की ये डिमांड, हुआ सस्पेंड
‘रात में कमरे पर आना, SHO बना दूंगा’; कौन है वो DSP जिसने महिला SI से की ये डिमांड, हुआ सस्पेंड एक अफसर ने अपने अधीन काम करने वाली महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया। मामला सामने आने पर आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। रात को मेरे कमरे पर आ जाना, SHO बना दूंगा…DSP रैंक के अधिकारी ने महिला सब इंस्पेक्ट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
