अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत

Article Advertisement

World

I.N.D.I.A. गुट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा?

I.N.D.I.A. गुट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा? दरभंगा के ताराडीह प्रखंड में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बात I.N.D.I.A. गुट में प्रधानमंत्री पद के चर्चा हो रही है। अभी तो I.N.D.I.A. गुट की तीन चार बैठकें ही हुई हैं। I.N.D

I.N.D.I.A. गुट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा?

Article Advertisement

I.N.D.I.A. गुट में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा? दरभंगा के ताराडीह प्रखंड में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बात I.N.D.I.A. गुट में प्रधानमंत्री पद के चर्चा हो रही है। अभी तो I.N.D.I.A. गुट की तीन चार बैठकें ही हुई हैं। I.N.D.I.A. गुट की आज होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री के पद के लिए जेडीयू के नेता नीतीश कुमार के नाम का राग अलाप रहे हैं और वही बिहार कांग्रेस के नेता इस मांग पर तंज कस रहे हैं। इन सबके बीच, मंगलवार को जब पत्रकारों ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पूरी पोल खोलकर रख दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के पार्टियों की क्या भूमिका हो सकती है, ये तो अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं। बिहार के नेताओं को I.N.D.I.A. गुट में कौन पूछ रहा है? हमको तो नहीं लग रहा है कि देश की राजनीति में कोई नीतीश कुमार को पूछ रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले आप गठबंधन बनाएंगे, चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे उसके बाद प्रधानमंत्री पद की बात होगी। सांसद जीते नहीं है और मुख्यमंत्री के कयास लगा रहे बिहार में बड़बोलापन यहां के राजनीतिक जीवन की सच्चाई है। R.J.D पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस पार्टी के लोकसभा में जीरो सांसद हैं और वो बता रहे हैं कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। इसे बड़बोलापन नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। भाई! आपको पूछ कौन रहा है? प्रधानमंत्री कौन बनेगा ये तय तो वो पार्टियां कर सकती हैं जिनके सांसद जीतकर आते हैं। आपके सांसद जीते है क्या जो आप कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा? ये तो ऐसे हुआ कि हम यहां से बैठकर कहें कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा? ये तो आपकी मानसिकता को दिखाता है कि आपको न किसी बात की समझ है और न ही सोच है और बेव​जह की बात किए जा रहे हैं। नेतृत्व कांग्रेस के पास ही रहना चाहिए: प्रशांत किशोर दरभंगा के ताराडीह प्रखंड में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जहां तक बात I.N.D.I.A. गुट में प्रधानमंत्री पद के चर्चा हो रही है। अभी तो I.N.D.I.A. गुट की तीन चार बैठकें ही हुई हैं। अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ, सीट एडजस्टमेंट तय नहीं हुआ। यही नहीं पता है कि गठबंधन में शामिल पार्टियां चुनाव कैसे लड़ेंगी, तो रस्साकशी क्या होगी? ये तो कॉमनसेंस की बात है कि I.N.D.I.A. गुट में सबसे बड़ा दल कांग्रेस है, तो स्वाभाविक तौर पर I.N.D.I.A. गुट का नेतृत्व भी कांग्रेस के पास रहेगा। आप चाहे जितना हल्ला मचा लीजिए कांग्रेस को छोड़कर कोई दूसरा दल कैसे I.N.D.I.A. गुट का नेतृत्व करने लगेगा? मान लीजिए कि कांग्रेस छोड़ भी दे तो दूसरा बड़ा दल टीएमसी है और वो भी छोड़ देगी तो तीसरा बड़ा दल डीएमके है। बिहार के दलों का तो I.N.D.I.A. गुट में क्या है, बिहार में तो 40 में से 39 सांसद एनडीए गठबंधन के जीते हुए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read