ओवादियों को पकड़वाओ, 3 लाख पाओ, औरंगाबाद पुलिस ने 5 कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी पर रखा इनाम पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद जिले में सक्रिय पांच कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध अगले 2 वर्षों के लिए इनाम की घोषणा की है।
बिहार सरकार के गृह विभाग के संकल्प के आलोक में राज्य पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद के पांच कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ तीन-तीन लाख का इनाम घोषित किया हैं।
यह पुरस्कार अगले 2 वर्ष तक इन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी पर मिलेगा।
औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी जो फरार नक्सली को गिरफ्तार करेगा या कोई भी नागरिक फरार नक्सली के संबंध में सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा, वह इनाम की राशि का हकदार होगा।
वही पांच नक्सलियों पर तीन-तीन लाख का इनाम घोषित किया गया है।
इनमें से एक भी नक्सली की गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
सूचना देने वालों का नाम रहेगा गुप्त नक्सलियों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
एसपी ने बताया है कि बिहार सरकार के गृह विभाग(आरक्षी शाखा) के पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद जिले में सक्रिय पांच कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध अगले 2 वर्षों के लिए इनाम की घोषणा की है।
नक्सलयों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी एवं सूचना देने वाले आम नागरिकों को यह राशि प्रदान की जाएगी।
साथ ही नक्सलियों के बारे में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
इन पांच नक्सलियों पर घोषित इनाम एसपी ने बताया कि पुलिस के लिए फरार वांटेड जिन कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की गई है, उनमें गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के तरवाडीह निवासी बबूई यादव का पुत्र नंदलाल यादव उर्फ नितेश जी उर्फ इरफान, गया के ही कोठी थाना क्षेत्र के कनेरगढ़ टोला समाथ गांव निवासी राजेंद्र यादव उर्फ विवेक यादव उर्फ सुनील यादव, औरंगाबाद के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सल्वा गांव निवासी सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगंज निवासी सरयू यादव का पुत्र संजय यादव उर्फ गोदराई और औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह शामिल है।
इनकी गिरफ्तारी पर तीन-तीन लाख के इनाम की घोषित की गई है।
इन नंबर पर दे जानकारी पुलिस कप्तान ने बताया कि नक्सलियों के बारे में कोई भी सूचना व्हाट्सएप नंबर 9431822974, लैंडलाइन नंबर 06186-295201, अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) के व्हाट्सएप नंबर 8544428349 पर दी जा सकती है।
इसके अलावा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) के मोबाइल नंबर 9431800106, माली थानाध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर 9431822248, खैरा थानाध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर 8340712700, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के व्हाट्सएप नंबर 9431800105 पर भी नक्सलियों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Article Advertisement
Crime
ओवादियों को पकड़वाओ, 3 लाख पाओ, औरंगाबाद पुलिस ने 5 कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी पर रखा इनाम
ओवादियों को पकड़वाओ, 3 लाख पाओ, औरंगाबाद पुलिस ने 5 कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी पर रखा इनाम पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद जिले में सक्रिय पांच कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध अगले 2 वर्षों के लिए इनाम की घोषणा की है। बिहार सरकार के गृह विभाग के संकल्प के आलोक में राज्य पुलिस मुख्यालय ने और

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
