शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा की हत्या, शराब की सूचना पर टीम के साथ छापेमारी करने गए थे, तस्करों ने कुचला बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में स्थित छतौना पुल के पास शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है।
बिहार में शराबबंदी के बाद भी तस्करों के हौंसले बुलंद हैं।
शराब माफिया को किसी का डर नहीं है और खुलेआम शराब की सप्लाई करते हैं।
बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शराब की खेप पकड़ने आई पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया।
माफिया ने अपनी गाड़ी से रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
इस घटना में एक होमगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में स्थित छतौना पुल के पास की है।
नावकोठी थाने के एक दरोगा खमास चौधरी को सूचना मिली कि कार से शराब की बड़ी खेप आने वाली है।
शराब की खेप को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद हो गई है और दरोगा ने अपनी टीम के साथ छतौना पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला पुलिस ने शराब से भरी कार को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर खड़े दरोगा और होमगार्ड के एक जवान को कुचल दिया।
बाकी पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।
शराब माफिया के हमले में एसआई खमास चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, होमगार्ड के घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
शराब से भरी कार का मालिक हिरासत में इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच बढ़ाते हुए छापा मारा और कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक कार नहीं मिली है।
पुलिस कार और शराब की खेप को लेकर गाड़ी मालिक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
बिहार में भले ही शराबबंदी है, लेकिन इसके बाद भी शराब तस्कर अपनी मनमानी कर रहे हैं।
शराब माफिया के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस कर्मियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
Article Advertisement
Crime
शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा की हत्या, शराब की सूचना पर टीम के साथ छापेमारी करने गए थे, तस्करों ने कुचला
शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा की हत्या, शराब की सूचना पर टीम के साथ छापेमारी करने गए थे, तस्करों ने कुचला बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में स्थित छतौना पुल के पास शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। बिहार में शराबबंदी के बाद भी तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। शराब माफिया को कि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15130 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
