Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल?
लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा?
बिग बॉस ओटीटी के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स की गेम खुलकर बाहर आ गई है।
घर में दो ग्रुप भी अब साफ-साफ देखे जा रहे हैं।
इसी बीच साई केतन राव जो घर में अब तक काफी शांत नजर आ रहे थे उनका विक्राल रूप देखने को मिल रहा है।
जी हां पहले लवकेश और अब विशाल, दोनों से ही साई केतन की भयंकर लड़ाई हो गई।
क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है।
कंटेस्टेंट्स लगातार एक दूसरे से भिड़ रहे हैं, कभी टास्क के दौरान तो कभी किचन में खाना बनाने के मुद्दे को लेकर घरवाले एक दूसरे के खिलाफ हो रहे हैं।
अब हाल ही में साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच खूब गाली-गलोच देखने को मिला और अब साई लवकेश के दोस्त विशाल पांडे से भी भिड़ गए हैं।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर साई केतन राव को भयंकर ट्रोल किया जा रहा है।
विशाल को साई केतन ने दिया धक्का एक टास्क के दौरान साई केतन राव की विशाल पांडे के साथ बहस इस हद तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को धक्का मार दिया।
बिग बॉस के घर में हिंसा अलाउड नहीं है वैसे तो घर का एक अहम नियम है लेकिन इन दिनों ऐसा लगता है कि ये रूल बस कहने का ही है।
घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ हिंसा और बल का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विशाल और साई के बीच बात इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को लाइव फीड भी बंद करनी पड़ी।
साई केतन और लवकेश के बीच गाली-गलौज साई केतन राव और लवकेश कटारिया के बीच भी एक मुद्दे को लेकर बहस हुई।
देखते ही देखते साई केतन और लवकेश के बीच बात इतनी बढ़ गई कि साई केतन ने लवकेश को गाली दे दी।
इसके बाद लवकेश ने भी साई को गंदी गाली दे दी।
साई केतन से ये सुनकर रहा नहीं गया और वो लवकेश को सीधा मारने चले गए।
वो तो अगर बीच में रणवीर शौरी नहीं आते तो साई केतन लवकेश को मार ही देते।
इसके बाद भी साई का गुस्सा कम नहीं हुआ।
उन्हें बाकी कंटेस्टेंटस शांत कराते रहे लेकिन साई ने घर की कुर्सी भी उठाकर जमीन पर पटक दी।
सोशल मीडिया पर साई केतन हुए ट्रोल गेम में जिस तरह से साई केतन अब अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं उसे देखने के बाद फैंस भी अब उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
साई केतन को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लवकेश कटारिया के फैंस भी साई केतन को जमकर गालियां दे रहे हैं।
Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Getting Trolled
Article Advertisement
Entertainment
Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा?
Bigg Boss OTT 3 में Sai Ketan Rao क्यों हुए ट्रोल? लवकेश और विशाल से क्या पड़ा पंगा? बिग बॉस ओटीटी के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स की गेम खुलकर बाहर आ गई है। घर में दो ग्रुप भी अब साफ-साफ देखे जा रहे हैं। इसी बीच साई केतन राव जो घर में अब तक काफी शांत नजर आ रहे थे उनका विक्राल रूप देखने को मिल र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
