नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले वह भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किये व संतों से भी अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया. भोजपुरी स्टार पवन सिंह गुरुवार को काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले वह भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किये व संतों से भी अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया. काराकाट सीट पर पवन सिंह का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से है. वहीं, महागठबंधन से राजाराम कुशवाहा उन्हें कड़ी चुनौती पेश करेंगे. आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 8 मई को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करके जानकारी साझा की थी. उन्होंने लिखा था कि "मेरे प्रिय काराकाट लोकसभा क्षेत्रवासियों, कल 9 मई को आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से, मैं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं।
सोशल मीडिया के जरिए किया था ऐलान इस अवसर पर विशाल नामांकन सभा का आयोजन भी "प्रेमनगर हाई स्कूल मैदान, अखोढिगोला, डेहरी" में किया जा रहा है।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेरा हौसला बढ़ाएं तथा अपना समर्थन प्रदान करें।
काराकाट सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला भोजपुरी स्टार पवन सिंह की काराकाट में जीत की राह आसान नहीं होने वाली है. उन्हें एक तरफ एनडीए के प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा तो दूसरी ओर महागठबंधन से CPIML के राजाराम सिंह कुशवाहा हैं. वहीं निर्दलीय सीट पर खुद पवन सिंह चुनाव में उतरेंगे. दोनों प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा जहाँ एक तरफ पवन सिंह जोरदार चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के राजाराम सिंह कुशवाहा अपनी-अपनी जीत का ऐलान कर चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पवन सिंह जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है. सिर्फ हवा में उनका भोजपुरी स्टारडम है. वहीं सीपीआई माले के प्रत्याशी राजाराम कुशवाहा भी कह चुके हैं कि जीत के जश्न को मनाने के लिए पवन सिंह को यहाँ गाना गाने के लिए बुलाया जाएगा. हमको तो जनता पहले ही कह चुकी है कि उन्हें गाने वाला, नाचने वाला और मज़ाक करने वाला नहीं चाहिए. जीत हमारी ही होगी. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प पूर्ण होगा की काराकाट की जनता इस बार के लोकसभा चुनाव में किसके सिर पर जीत का ताज पहनाती है.
Article Advertisement
Education
नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद
नामांकन से पहले महादेव की भक्ति में लीन हुए पवन सिंह, संतों से भी लिया आशीर्वाद काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले वह भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किये व संतों से भी अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लिया. भोजपुरी स्टार पवन सिंह गुरुवार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
