अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...Interview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचापेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसलाSuccess Story: UPSC Aspirants के लिए मिसाल हैं IAS दिव्या शक्ति, अब बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारीछात्र नेता दिलीप कुमार दरभंगा से MLC चुनाव लड़ेंगे, पटना सीट से राजद के टिकट पर दूर की कंफ्यूजनभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूडकंधों पर बैग, रास्ते में नदी और जुगाड़ की नाव... स्कूल जाने में जिंदगी दांव पर लग जाती है! मासूम बच्चों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...Interview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचापेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसलाSuccess Story: UPSC Aspirants के लिए मिसाल हैं IAS दिव्या शक्ति, अब बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारीछात्र नेता दिलीप कुमार दरभंगा से MLC चुनाव लड़ेंगे, पटना सीट से राजद के टिकट पर दूर की कंफ्यूजनभारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने नशीले पदार्थ और हथियार जब्त किए, पांच लोग पकड़े गएBRICS Summit में भी छाया बिहार का सत्तू, जानिए क्यों इसे कहा जाता है देसी सुपरफूडकंधों पर बैग, रास्ते में नदी और जुगाड़ की नाव... स्कूल जाने में जिंदगी दांव पर लग जाती है! मासूम बच्चों की कहानी

Article Advertisement

Crime

जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम

जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम बिहार के भागलपुर में जो हत्याकांड पुलिस लाइन में हुआ। उसके बाद पुलिस भी हैरान है। कैसे एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया? चार मर्डर और एक सुसाइड ने सनसनी मचा दी है। अब सामने आया है कि पंकज ने हत्याकांड से पहले

जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम

Article Advertisement

जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम बिहार के भागलपुर में जो हत्याकांड पुलिस लाइन में हुआ। उसके बाद पुलिस भी हैरान है। कैसे एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया? चार मर्डर और एक सुसाइड ने सनसनी मचा दी है। अब सामने आया है कि पंकज ने हत्याकांड से पहले एक दोस्त से बात की थी। बिहार के भागलपुर में चार लोगों की हत्या और एक सुसाइड के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि हत्याकांड से पहले पंकज ने अपने अवध नाम के दोस्त से बात की थी। उसने दोस्त को कॉन्स्टेबल पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। अवध आरा जिले के पीरो का रहने वाला है। दोनों के बीच भोजपुरी भाषा में बातचीत का पता पुलिस को लगा है। पंकज ने दोस्त को बताया था कि अब नीतू बदल गई है। वह उसकी शक्ल तक देखकर राजी नहीं है। जो उसे कभी इतना प्यार करती थी। इतना कहने के बाद वह दोस्त के पास से वापस आ गया था। अवध भी भागलपुर के मॉल में काम करता था। पंकज अपनी पत्नी के 2015 में Bihar पुलिस में भर्ती होने से पहले अच्छी कमाई कर लेता था। पता लगा है कि पंकज के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। जिसके बाद वह मॉल में जॉब करने लगा। यहां उसकी मुलाकात नीतू से हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों में प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग जाति के थे। लेकिन सारी बंदिशें तोड़कर दोनों ने शादी कर ली। पंकज जीजान से अपनी पत्नी के ख्वाब पूरे करने में जुटा था। वह मेहनत करता और नीतू को पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करता। नीतू को कोई काम नहीं करने देता था। पुलिस में भर्ती होते ही करने लगी नफरत 2015 में नीतू पुलिस में भर्ती हो गई। अवध के अनुसार पंकज को अपनी पत्नी की खूबसूरती पर गर्व था। कहता था कि वह जरूर सांवला है। लेकिन नीतू ने उसे खुद पसंद किया है। दोनों की जिंदगी मजे से कट रही थी। लेकिन पुलिस में भर्ती होने के बाद नीतू बदल गई। जिसके बाद पंकज को उसके अवैध संबंधों का पता लगा। पंकज सच्चाई जानकर बुरी तरह टूट गया था। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है कि नीतू ने दो बच्चों और अपनी सास का मर्डर किया या पंकज ने हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read