मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक शख्स ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया।
चौंकाने वाली एक और बात भी सामने आई है।
यह शख्स किसी और आदमी का मर्डर करने के लिए अपने साथ चाकू लाया था।
Karnataka Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 25 साल के युवक ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया।
आरोपी ने BMTC की वोल्वो बस में वारदात को अंजाम दिया।
कंडक्टर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नौकरी से निकाले जाने पर नाराज था।
हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले BPO कर्मचारी था, जिसको नौकरी से निकाल दिया गया था।
आरोपी का नाम हर्ष सिन्हा है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है।
कंडक्टर ने युवक से कहा था कि वह दरवाजे से हटकर खड़ा हो।
जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया और कंडक्टर को चाकू घोंप दिया।
वारदात के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
चलती बस में वारदात के बाद घायल हुए 45 साल के कंडक्टर योगेश को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी फुटबोर्ड पर खड़ा था।
तभी योगेश ने उसे ऊपर आने के लिए कहा तो उसने गुस्से में कंडक्टर पर अटैक कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हमले से पहले दोनों के बीच हल्की नोंकझोंक हुई थी।
आरोपी हर्ष को 20 सितंबर को नौकरी से निकाल दिया गया था।
आरोपी अपने पूर्व मैनेजर से नाराज था।
आरोपी ने मैनेजर को मारने का प्लान बनाया था और वह अपने साथ चाकू लेकर घूम रहा था।
पुलिस के अनुसार मामला व्हाइटफील्ड इलाके का है।
वोल्वो बस में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है।
पुलिस ने हर्ष सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बस चालक ने दिखाई सूझबूझ वीडियो में दिख रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की बस के अंदर तोड़फोड़ भी की।
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
आरोपी फुटबोर्ड पर खड़ा था।
जिसकी वजह से दूसरे लोगों को उतरने-चढ़ने में परेशानी आ रही थी।
चाकू घोंपने के बाद आरोपी ने दूसरे यात्रियों को बस खाली करने की धमकी दी।
जिसके बाद बस चालक सिद्धलिंगस्वामी ने दरवाजा बंद किया और आरोपी को अकेले बस में छोड़ बाहर कूद गया।
इसके बाद आरोपी ने हथौड़ा लेकर तोड़फोड़ की।
Article Advertisement
Crime
मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल
मैनेजर का मर्डर करने निकला, अचानक चलती बस में कंडक्टर को घोंप दिया चाकू; ये थी वजह… वीडियो वायरल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। चौंकाने वाली एक और बात भी सामने आई है। यह शख्स किसी और आदमी का मर्डर करने के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
