बिहार के इस शहर में 20 मिनट में 40 लाख की लूट, 2 बदमाशों को दुकानदार ने मारी गोली, छत से कूद भागे डकैत Begusarai Jewellery Shop Robbery Case: बिहार में 40 लाख की डकैती का मामला सामने आया है।
बेगूसराय में वारदात हुई है।
पांच बदमाश दिनदहाड़े डकैती डालने में कामयाब हो गए।
हालांकि दुकानदार ने भी बहादुरी दिखाई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दावा है कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
बिहार के बेगूसराय में 20 मिनट में 40 लाख की डकैती का मामला सामने आया है।
बता दें कि दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण की दुकान में 5 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की गई।
जिसमें बदमाशों की गोली से दुकानदार का एक कर्मचारी घायल हो गया।
जबकि दुकानदार द्वारा फायरिंग करने से दो बदमाश वहीं गिर गए।
जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर अस्पताल में दाखिल करवाया है।
बदमाश इस दौरान पीपी ज्वेलर्स के करीब 40 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
वारदात नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक समिति की ज्वेलर्स की शॉप पर हुई है।
वारदात के संदर्भ में व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि आज करीब 1 बजे मेरा बेटा राजीव अपनी दुकान पर था।
तभी दो बदमाश अंदर आए और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर विभिन्न तरह के जेवरात देखने लगे।
इसके बाद सभी बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर लूटपाट करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर फायरिंग की।
अपराधियों की फायरिंग में उनके स्टाफ मेंबर अजय को गोली लग गई।
इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
उनके द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी।
दोनों घायल बदमाश वहीं गिर गए।
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है।
पुलिस से की थी सुरक्षा की डिमांड स्वर्ण आभूषण व्यवसायी ने बताया कि बाकी के बदमाश लगभग 40 लाख रुपये के आभूषण लूटकर ले गए हैं।
वे लोग धनतेरस को लेकर तैयारियों में जुटे थे।
पहले ही प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने कुछ नहीं किया।
वारदात के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
एसपी मनीष ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है।
Article Advertisement
Crime
बिहार के इस शहर में 20 मिनट में 40 लाख की लूट, 2 बदमाशों को दुकानदार ने मारी गोली, छत से कूद भागे डकैत
बिहार के इस शहर में 20 मिनट में 40 लाख की लूट, 2 बदमाशों को दुकानदार ने मारी गोली, छत से कूद भागे डकैत Begusarai Jewellery Shop Robbery Case: बिहार में 40 लाख की डकैती का मामला सामने आया है। बेगूसराय में वारदात हुई है। पांच बदमाश दिनदहाड़े डकैती डालने में कामयाब हो गए। हालांकि दुकानदार ने भी बहादुरी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
