अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Crime

बांदा जेल से फरार कैदी जेल के अंदर से ही मिला

बांदा जेल से फरार कैदी जेल के अंदर से ही मिला बांदा (उत्तर प्रदेश), सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जेल से कथित रूप से फरार कैदी विजय आरख सोमवार की शाम सघन तलाशी अभियान के दौरान जेल के अंदर ही मिल गया। जेल अधिकारियों ने सोमवार सुबह इस सिलसिले में नगर कोतवाली में कैदी के फरार होने का मामला दर्ज

बांदा जेल से फरार कैदी जेल के अंदर से ही मिला

Article Advertisement

बांदा जेल से फरार कैदी जेल के अंदर से ही मिला बांदा (उत्तर प्रदेश), सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जेल से कथित रूप से फरार कैदी विजय आरख सोमवार की शाम सघन तलाशी अभियान के दौरान जेल के अंदर ही मिल गया। जेल अधिकारियों ने सोमवार सुबह इस सिलसिले में नगर कोतवाली में कैदी के फरार होने का मामला दर्ज करवाया था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार देर शाम बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे से लापता कैदी विजय आरख (23) आज शाम करीब पांच बजे जेल अधिकारियों की सघन तलाशी अभियान के दौरान जेल की ही मुख्य दीवार की घास में छुपा हुआ मिला। एएसपी ने बताया कि विचाराधीन कैदी अपनी बैरिक की दीवार फांदकर जेल की मुख्य दीवार तक पहुंच गया था, लेकिन उसे वहां से भागने का मौका नहीं मिला,लिहाजा वह घास में ही छुप गया था। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से सोमवार सुबह कैदी के जेल से फरार होने का मामला दर्ज करवाया गया था। इसके पहले सोमवार सुबह चौहान ने बताया था कि गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव के रहने वाले विचाराधीन बंदी विजय आरख के बांदा जेल से रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे भाग जाने की सूचना मिली है। फरार बंदी विजय को डकैती और अन्य गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर छह फरवरी को जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी इसी जेल में कैद है। उसे जेल में रखे जाने की तिथि से जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है लेकिन, कई चक्र की सुरक्षा तोड़ कर बंदी के फरार होने की खबर से जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read