अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत

Article Advertisement

Politics

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी'

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी' एक तरफ देशभर में लाखों लोग श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में अयोध्या राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है   एक तरफ देशभर में ला

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी'

Article Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर बिहार में सियासत तेज, कहा- 'भगवान को हाईजैक करने की तैयारी' एक तरफ देशभर में लाखों लोग श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में अयोध्या राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है   एक तरफ देशभर में लाखों लोग श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार में अयोध्या राम मंदिर को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि, ''लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के समय भाजपा में जबरदस्त भगदड़ मचेगी, क्योंकि लोकसभा की एक-एक सीट के लिए 8-10 उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है, जिसमें टिकट किसी एक को मिलेगा. वहीं टिकट से वंचित लोग भगदड़ मचाएंगे.'' बता दें कि श्रवण कुमार बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, ''महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.'' 'देश में बिहार के विकास का मॉडल चल रहा' 'राज्य सरकार रिकॉर्ड बनाने जा रही' वहीं, आपको बता दें कि श्रवण कुमार के बयान के बाद मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि, ''राज्य सरकार नौकरी देने के मामले में रिकॉर्ड बनाने जा रही है. 13 जनवरी को एक एक लाख अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपी जाएगी.'' आगे उन्होंने कहा कि, ''शराबबंदी को लेकर डोर टू डोर सर्वे के लिए 10 से 15 दिनों में सर्वे एजेंसी का चयन भी कर लिया जाएगा.'' अप्रैल-मई में होंगे लोकसभा चुनाव 2024 वहीं आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, एसपी और आप समेत 28 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं. संसद के निचले सदन लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए भारत में आम चुनाव अप्रैल और मई 2024 के बीच होने की उम्मीद है. वहीं 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो जाएगा. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम चुनाव में लगातार तीसरी जीत की कोशिश कर रही है. अब देखना यह है कि आगामी चुनाव के बाद बिहार की गद्दी कौन संभालेगा. आपको बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि, ''भाजपा के लोग भगवान राम को हाईजैक करना चाहते हैं. ये भगवान राम के नाम पर लोकसभा सीट जीतना चाहते हैं. ये वही लोग हैं जो चुनाव के बाद घर बैठ जाएंगे. इन्हें भगवान राम और देश जनता से मतलब नहीं है.'' वहीं आगे श्रवण कुमार ने कहा कि, ''बिहार के विकास मॉडल को पूरा देश मानता है. राज्य सरकार के कार्यों का अनुसरण पूरा देश कर रहा है.'' अब श्रवण कुमार के इस बयान पर बिहार में राजनीति और गरमा गई है. साथ ही अब विपक्ष इस बयान पर जमकर पलटवार कर रहा है.      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read