'शराब के खिलाफ सरकार लाएगी कड़ा कानून', नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान पुनपुन में शराबबंदी के खिलाफ मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा ने सभा संबोधित किया. उन्होंने बिहार में एक नया और कड़ा कानून लाने की बात कही. पटना: 'जल्द ही बिहार सरकार एक नया कानून लाने जा रही है. जिससे शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.' यह कहना है बिहार के मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा का. दरअसल, राजधानी पटना से सटे पुनपुन में शराब के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान नाट्य संस्था द्वारा गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए शराबबंदी को लेकर समाज में क्या असर हो रहा है उस पर प्रोग्राम किया गया. "शराब सामाजिक बुराई है, इसका अंत करने में सामाजिक सहयोग बहुत ही जरूरी है. मद्यनिषेध विभाग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिससे शराबबंदी के कारण होने वाली घरेलू हिंसा, मां-बहन और बेटी के मान सम्मान की सुरक्षा हो सके. इसे लेकर पुनपुन में जागरूकता अभियान चलाया गया है."- रत्नेश सदा, मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री महादलित बस्ती में शराबबंदी कार्यक्रम का आयोजन: दरअसल बिहार में शराबबंदी को और मजबूत बनाने के लिए राज्य के मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा लगातार जागरूकता कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. इसका उद्देश्य लोगों को शराब के दुष्परिणामों के बारे में बताना है. वहीं इस बार कार्यक्रम का आयोजन पुनपुन प्रखंड स्थित श्रीपालपुर महादलित बस्ती में किया गया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शराब से दूरी बनाए रखें और अपने परिवार और समाज के हित में इस बुराई के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएं. जल्द आएगा नया कानून: उधर मद्य निषेध मंत्री ने शराब माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही सरकार एक नया कानून लाने जा रही है. मद्यनिषेध मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर कार्यक्रम में जदयू राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद रविंद्र सिंह, समेत एक्साइज विभाग के सुपरिटेंडेंट संजय चौधरी और अन्य लोग उपस्थित रहे. मंत्री ने बताया बिहार में सुशासन की सरकार: वहीं रत्नेश सदा ने सभा संबोधित करते हुए बताया कि 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, जब बिहार के मुखिया नीतीश कुमार बने तब से बिहार विकास होना शुरू हुआ. जहां इस बिहार में सबकी भागीदारी वाली सरकार है, यह सुशासन की सरकार हैं इसमें सबका सम्मान है. वहीं उन्होंने कहा कि 2005 से पहले इस बिहार में ना तो कोई अनाथालय था ना वृद्धा आश्रम और न ही कोई विधवा आश्रम था. साढ़े आठ करोड़ के बजट की तिलांजलि: आगे रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता के कहने पर बिहार में साढ़े आठ करोड़ के बजट की तिलांजलि देते हुए शराबबंदी कानून लाया. ताकि बिहार की बेटियां, मां और बहनों के मान सम्मान की सुरक्षा हो सके. यही नहीं 2007 में टोला सेवक बहाल किया, साइकिल योजना, पोशाक योजना का लाभ दिया.
Article Advertisement
Politics
'शराब के खिलाफ सरकार लाएगी कड़ा कानून', नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान
'शराब के खिलाफ सरकार लाएगी कड़ा कानून', नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान पुनपुन में शराबबंदी के खिलाफ मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा ने सभा संबोधित किया. उन्होंने बिहार में एक नया और कड़ा कानून लाने की बात कही. पटना: 'जल्द ही बिहार सरकार एक नया कानून लाने जा रही है. जिससे शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
