2 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, विश्व विजेता कप्तान को ही कर दिया बाहर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ होने वाली वाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड सामने आ चुका है।
इन दोनों सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान को बाहर रखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया को अब इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।
जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टीम का ऐलान कर दिया है।
टीम का स्क्वॉड सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए, क्योंकि दोनों सीरीज के लिए विश्व विजेता कप्तान को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया को स्कॉटलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
पैट कमिंस को रखा गया टीम से बाहर पैट कमिंस को बाहर रखने को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से कहा गया कि अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों और कार्यभार के चलते उनको इस दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले मिचेल मार्श ही इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ होने वाली सीरीज में टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
पैंट कमिंस के अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी बाहर रखा गया है।
हालांकि मिचेल स्टार्क वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।
इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में जगह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाल मचाने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क को भी टीम में शामिल किया गया है।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में जगह मिली है।
टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बैली ने बताया कि इस सीरीज में डेविड वॉर्नर और मैथ्यू वैड नहीं खेलेंगे, ऐसे में इन दोनों सीनियर खिलाड़ी की अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों को लाने का अच्छा मौका है।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, आरोन हार्डी, आरोन हार्डी, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, सीन एबॉट, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
Article Advertisement
Sports
2 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, विश्व विजेता कप्तान को ही कर दिया बाहर
2 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, विश्व विजेता कप्तान को ही कर दिया बाहर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ होने वाली वाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड सामने आ चुका है। इन दोनों सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान को बाहर रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया को अब इंग्लैंड और स्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
