अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Education

एटीएम हैक करनेवाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

एटीएम हैक करनेवाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार नोएडा (उप्र), 28 जुलाई (भाषा) एटीएम को हैक कर पैसा निकालने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) व थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 52 डेबिट कार्ड, एक कार, 17 हजार रु

एटीएम हैक करनेवाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

Article Advertisement

एटीएम हैक करनेवाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार नोएडा (उप्र), 28 जुलाई (भाषा) एटीएम को हैक कर पैसा निकालने वाले एक गिरोह के छह बदमाशों को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) व थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 52 डेबिट कार्ड, एक कार, 17 हजार रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने देश के कई राज्यों में एटीएम हैक कर पैसा निकालने की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ तथा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को अमित, कृष्णकांत, अनूप कुमार, आशीष सिंह, रिंकू यादव तथा प्रत्यूष उर्फ पीयूष को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने 52 डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, 17 हजार रुपये नकद तथा एक कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग विभिन्न एटीएम को हैक कर उनसे पैसे निकालते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरबीएल बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार त्यागी ने थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया था जिसमें विभिन्न एटीएम से धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की गई थी। नारायण ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के सागर जनपद में भी जेल जा चुके हैं। इन लोगों ने कई राज्यों में एटीएम हैक कर नकदी निकालने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित बीएससी का छात्र है तथा कानपुर जनपद का रहनेवाला है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read