AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, देखें Video दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठी थीं।
मगर बीती रात आतिशी की तबीयत अचानक से खराब हो गई।
अब उन्हें दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक हो गई है।
बीती रात आतिशी का शुगर लेवल अचानक से कम होने लगा।
जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई।
आतिशी को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आतिशी पिछले पांच दिन से दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनशन कर रही थीं।
इस अनिश्चितकालीन अनशन के कारण आतिशी ने पांच दिन से कुछ नहीं खाया है।
जिसकी वजह से आतिशी का ब्लड शुगर लेवल 36 पहुंच गया है।
ICU में भर्ती आम आदमी पार्टी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आधी रात को आतिशी का शुगर लेवल कम होने लगा था।
सुबह करीब 3 बजे आतिशी का शुगर 36 पहुंच गया।
डॉक्टरों ने आतिशी को तुरंत भर्ती होने की सलाह दी।
आतिशी को एंबुलेंस से LNJP अस्पताल ले जाया गया।
आतिशी की हालत काफी नाजुक है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।
हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप बता दें कि आतिशी का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक रखा है।
आतिशी के अनुसार हरियाणा सरकार को हर रोज 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) पानी देना होता है।
मगर पिछले तीन हफ्तों से हरियाणा सरकार 100 MGD पानी कम भेज रही है।
जिससे 28 लाख दिल्लीवासियों का जीवन प्रभावित हुआ है।
पीएम मोदी को लिखा था पत्र आतिशी ने अनशन पर बैठने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार से पानी छोड़ने की अपील की थी।
आतिशी ने अपने पत्र में कहा था कि अगर पीएम मोदी ने दिल्ली जल संकट में सीधा हस्क्षेप नहीं किया तो वो 21 जून से अनिश्चतकालीन अनशन पर बैठ जाएंगी।
हालांकि हरियाणा सरकार का कहना है कि वो मांग से ज्यादा पानी दिल्ली भेज रही है।
Article Advertisement
Politics
AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, देखें Video
AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, देखें Video दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठी थीं। मगर बीती रात आतिशी की तबीयत अचानक से खराब हो गई। अब उन्हें दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
