आतिशी को सीएम बना पुराने रंग में नजर आएंगे केजरीवाल, जनता तय करेगी कितने ‘ईमानदार’, कर दिया ऐलान आतिशी मार्लेना को सीएम चुनने का ऐलान अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की बैठक में किया।
आम आदमी पार्टी आज ही उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी।
Atishi Marlena Delhi New CM: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आएंगे।
केजरीवाल ने दिल्ली की कमान पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना को सौंप दी है।
विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया।
आतिशी को दिल्ली की कमान सौंपने के बाद अरविंद केजरीवाल अब सरकार और संगठन दोनों साधेंगे।
आप नेता ने 15 सितंबर को पार्टी कार्यालय पर यह ऐलान किया था कि वह दिल्ली सीएम का पद छोड़ेंगे और मनीष सिसोदिया के साथ जनता के बीच जाएंगे।
दोनों नेताओं ने कहा कि वे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता का फैसला आने तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पद नहीं संभालेंगे।
आतिशी मार्लेना दिल्ली विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगी।
17 सितंबर को आतिशी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने इसका ऐलान किया।
मुख्यमंत्री पद के लिए नया नेता चुनने से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया और कहा कि अब जनता की अदालत में फैसला होगा।
इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल के पुराने अंदाज को दिखाया गया है।
जब अन्ना आंदोलन, निर्भया आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे।
वीडियो में नफरत के खिलाफ मोहब्बत के पैगाम को खास तौर पर प्राथमिकता दी गई है।
साथ ही सत्ता की राजनीति के खिलाफ साथ आने की बात कही गई है।
आम आदमी पार्टी के इस वीडियो से साफ है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से ‘आंदोलनकारी’ के तौर पर दिल्ली की जनता के बीच होंगे।
दिल्ली की सरकार और संगठन दोनों उनके हाथ में होगा, और वह जनता की अदालत में अग्निपरीक्षा देंगे।
मतलब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने लिए जन समर्थन मांगेंगे।
अगर जनता ने केजरीवाल पर भरोसा जताया तो वह फिर दिल्ली के सीएम के तौर पर लौटेंगे।
Article Advertisement
Politics
आतिशी को सीएम बना पुराने रंग में नजर आएंगे केजरीवाल, जनता तय करेगी कितने ‘ईमानदार’, कर दिया ऐलान
आतिशी को सीएम बना पुराने रंग में नजर आएंगे केजरीवाल, जनता तय करेगी कितने ‘ईमानदार’, कर दिया ऐलान आतिशी मार्लेना को सीएम चुनने का ऐलान अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की बैठक में किया। आम आदमी पार्टी आज ही उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। Atishi Marlena Delhi New CM: आम आदमी पार्टी के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
