‘जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं…तब तक अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं’ बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा Atal Bihari Vajpayee 100th Birth Anniversary: डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्होंने बिहार को कलंकित किया उनसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुक्ति दिलाई है।
लेकिन अभी भी मिशन पूरा नहीं हुआ है।
Atal Bihari Vajpayee 100th Birth Anniversary: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी तब तक अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं मिलेगी।
उनका कहना था कि जिन्होंने बिहार को कलंकित किया उनसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुक्ति दिलाई है।
लेकिन अभी भी मिशन पूरा नहीं हुआ है।
जब भाजपा की अपनी सरकार होगी तभी अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आज भी जंगल राज वाले लोग कहीं ना कहीं बिहार के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में जुटे हुए हैं।
बता दें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पटना में बुधवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था।
INDIRECT claim for BJP CM in Bihar…?
pic.twitter.com/U3gIN6lbyO — AI Day Trading (@ai_daytrading) December 25, 2024 बिहार में शराफत और शैतान के बीच लड़ाई है अपने संबोधन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में शराफत और शैतान के बीच लड़ाई है।
उनका कहना था कि ये लड़ाई बिहार सरकार के सुशासन और विपक्ष के कुशासन के बीच की है।
जानकारी के अनुसार पटना के पाटलिपुत्र पार्क में पूर्व पीएम जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था।
इस दौरान बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी विजय सिन्हा समेत अन्य लोगों ने की पूर्व पीएम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
अटल जी ने नीतीश कुमार को बिहार में इसलिए भेजा था डिप्टी सीएम ने आगे पूर्व सीएम लालू यादव पर जोरदार हमला बोला।
उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार को गुंडा राज दिया।
उन्होंने बिहार में फ्रॉड की राजनीति की शुरुआत की।
लालू बिहार की बर्बादी के सबसे बड़े नायक हैं।
जबकि अटल जी ने नीतीश कुमार को राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा था।
Article Advertisement
Politics
‘जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं…तब तक अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं’ बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
‘जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं…तब तक अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं’ बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा Atal Bihari Vajpayee 100th Birth Anniversary: डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन्होंने बिहार को कलंकित किया उनसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुक्ति दिलाई है। लेकिन अभी भी मिशन पूरा नहीं हुआ है। Atal Bihar

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
