Supaul : आश्विन मास की शुरुआत में इंद्रदेव की कृपा से जिलेभर के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
शनिवार को जिले के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों को खासा फायदा हुआ है।
खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलों की बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है।
हालांकि, इस भारी बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जल जमाव की गंभीर समस्या भी पैदा कर दी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थायी जल जमाव की समस्या जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान, बैरिया रोड, कचहरी रोड, विद्यापुरी जैसे स्थानों पर हर बारिश के बाद स्थायी जल जमाव की स्थिति बन जाती है।
हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में चार से पांच घंटे बाद नालों से पानी की निकासी हो जाती है, लेकिन कई जगहों पर पानी लंबे समय तक भरा रहता है।
इससे आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से इन स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
हरदी-झहुरा पथ पर जल जमाव की गंभीर स्थिति Haradi - Jhahura पथ पर वर्षों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है।
हल्की बारिश में भी इस मार्ग पर कई जगहों पर डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो जाता है।
हरदी गांव के समीप प्रेमलाल मध्य विद्यालय के आगे करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो पानी में छुप जाते हैं।
अनजान राहगीर इन गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं।
स्कूल के समीप पानी जमा रहने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।
श्रद्धालु भी हो रहे परेशान हरदी गांव में स्थित प्रसिद्ध Maa Van Durga Maharani Mandir में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालु भी जल जमाव से परेशान हैं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि वे स्नान कर नए वस्त्र पहनकर माता की पूजा के लिए निकलते हैं, लेकिन मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनका मन अपवित्र हो जाता है।
लोगों ने पथ निर्माण विभाग से इस मार्ग का ऊंचीकरण और नियमित मेंटेनेंस कराने की मांग की है।
इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता Ajay Kumar से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Bihar
आश्विन मास की बारिश से किसानों के खिले चेहरे, लेकिन जल जमाव से आमजन परेशान
Published: 15/09/2025, 07:49:16 pm•14 views•Seemanchal Live
Supaul : आश्विन मास की शुरुआत में इंद्रदेव की कृपा से जिलेभर के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार को जिले के कई इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से खरीफ फसलों को खासा फायदा हुआ है। खेतों में पानी भरने से धान और अन्य फसलों की बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, इस भारी बारिश ने शहर से लेकर ग्र

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Bihar
पटना में 'भारत रत्न' का बिगुल, नीतीश कुमार के सम्मान की मांग ने बढ़ाई सियासी हलचल! पोस्टर ने छेड़ी नई बहस, कार्यकर्ताओं ने की 'सेवक' की पुकार

Bihar
बिहार में पर्यटन को नई उड़ान: 15 जुलाई से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


