असम-अरुणाचल में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 35 की मौत, मोदी-शाह ने की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं।
8000 से ज्यादा लोगों राहत शिविर ले जाया गया है तो 11,000 से ज्यादा लोग घायल हैं।
बाढ़ के कारण 35 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
मानसून के दस्तक देने के बाद उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश हो रही है।
भारी बरसात के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
खासकर असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से बुरा हाल है।
आलम ये है कि सड़कें नदी बन चुकी हैं और बाढ़ से कई घर डूब गए हैं।
इंडो-चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़कें भी डूबी असम और अरुणाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।
ऐसे में ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं तो ज्यादातर इलाकों में भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं।
बाढ़ से हर तरफ त्राहिमाम मचा है।
वहीं इंडो-चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क भी लबालब पानी से भरी है, जिससे बॉर्डर एरिया पर रह रहे लोगों से संपर्क कटने लगा है।
19 जिले बाढ़ की चपेट में असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDRF) के आंकड़ों की मानें तो कुल 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बाढ़ की वजह से प्रशासन ने 6 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
बाढ़ के पानी से कुरुंग नदी पर बना पुल टूट गया है।
साथ ही उफान पर आई कामेंग नदी कई घरों को अपने साथ बहाकर ले गई है।
35 लोगों की मौत भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों को अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
बता दें कि बाढ़ के कारण असम में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है।
8000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में रखा गया है।
21 गांव के 11 हजार लोग प्रभावित असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से सटे इलाकों में हालात काफी खराब हैं।
अगले कुछ दिनों में स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।
एनडीआरएफ की टीम और आर्मी हर तरह की आपातकाल परिस्थितियों से निपटने को तैयार है।
सीएम सरमा के अनुसार नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने सुबनसिरी बांध से 409 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा है।
जिससे उत्तर लखीमपुर जिले में सुबनसिरी नदी सबसे ज्यादा उफान पर है।
इससे 21 गांव के 11 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
पीएम मोदी ने घुमाया फोन बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की थी।
सीएम ने ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने असम में आई बाढ़ का जायजा लिया है।
मैंने उन्हें बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ की दूसरी लहर आई है।
राहत कार्य जारी है।
पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।
Article Advertisement
Education
असम-अरुणाचल में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 35 की मौत, मोदी-शाह ने की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात
असम-अरुणाचल में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 35 की मौत, मोदी-शाह ने की सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से बात असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। 8000 से ज्यादा लोगों राहत शिविर ले जाया गया है तो 11,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। बाढ़ के कारण 35 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
