अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सालाना इनकम ₹72 हजार से कम है तो उठाएं इस योजना का लाभ, मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, नहीं लौटाने होंगे पैसेखम्हरिया में SSB ने 97 ग्रामीणों का किया मुफ्त इलाज: भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन'कभी न करें ऐसा विचार...', जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर, BJP ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी'ठोक के दिखा' गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी! - nandan yadav used to post song thok kar dikha on instagram jamui police shot him in leg during encounterOPINION: शुरू हो गया बिहार में 'ऑपरेशन लंगड़ा'... नंदन यादव को पुलिस ने कैसे ठोका, धर्मसंकट में तेजस्वी?बिहार एमएलसी चुनाव: नीरज बनाम अनंत और अपनों की जंग फंसी जेडीयू, कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तो ये है!यूपी: सीमा पर सख्ती के बाद बदला तस्करी का रास्ता, ट्रेन बनी चरस की नई ‘लाइन’, महिलाओं को बनाया जा रहा ‘कैरियर’भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 46 क्विंटल पत्ता गोभी जब्त, SSB ने तीन पिकअप वाहन और चालकों को ...'अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें CM...', जमुई कांड पर बोले तेजस्वीबिहार: जमुई कांड के बाद 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केस दर्ज, पीड़िता की पहचान ना उजागर करने की चेतावनी'अब तेजस्वी कहेंगे, मेरे भाई को ठोकवा दिए', जमुई कांड पर जीतन राम मांझी का तंजसालाना इनकम ₹72 हजार से कम है तो उठाएं इस योजना का लाभ, मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, नहीं लौटाने होंगे पैसेखम्हरिया में SSB ने 97 ग्रामीणों का किया मुफ्त इलाज: भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन'कभी न करें ऐसा विचार...', जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर, BJP ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी'ठोक के दिखा' गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी! - nandan yadav used to post song thok kar dikha on instagram jamui police shot him in leg during encounterOPINION: शुरू हो गया बिहार में 'ऑपरेशन लंगड़ा'... नंदन यादव को पुलिस ने कैसे ठोका, धर्मसंकट में तेजस्वी?बिहार एमएलसी चुनाव: नीरज बनाम अनंत और अपनों की जंग फंसी जेडीयू, कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तो ये है!यूपी: सीमा पर सख्ती के बाद बदला तस्करी का रास्ता, ट्रेन बनी चरस की नई ‘लाइन’, महिलाओं को बनाया जा रहा ‘कैरियर’भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 46 क्विंटल पत्ता गोभी जब्त, SSB ने तीन पिकअप वाहन और चालकों को ...'अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें CM...', जमुई कांड पर बोले तेजस्वीबिहार: जमुई कांड के बाद 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर केस दर्ज, पीड़िता की पहचान ना उजागर करने की चेतावनी'अब तेजस्वी कहेंगे, मेरे भाई को ठोकवा दिए', जमुई कांड पर जीतन राम मांझी का तंज

Article Advertisement

Sports

एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में

एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। इनमें से दो मुक्केबाजों को वाकओवर मिला क्योंकि कजाखस्तान के दल में कोविड-19 का मामला पाये जाने के बाद उसके खिलाड़ी पृथकवास पर हैं। फाइ

एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में

Article Advertisement

एशियाई युवा मुक्केबाजी : छह भारतीय फाइनल में नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। इनमें से दो मुक्केबाजों को वाकओवर मिला क्योंकि कजाखस्तान के दल में कोविड-19 का मामला पाये जाने के बाद उसके खिलाड़ी पृथकवास पर हैं। फाइनल में जगह बनाने वाले छह मुक्केबाजों में दो पुरुष और चार महिला खिलाड़ी शामिल हैं। महिलाओं के वर्ग में सिमरन वर्मा (52 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) को वाकओवर मिला क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की खावा बोल्कोयेवा और अनार तुरिनबेक को पृथकवास पर जाना पड़ा था। भारतीय कोच भास्कर भट्ट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इनमें से एक लड़की को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया और दूसरी को पृथकवास पर जाना पड़ा क्योंकि वह संक्रमित लड़की के साथ एक ही कमरे में रह रही थी। इसलिए हमें इन दो वर्गों में वाकओवर मिला।’’ इनके अलावा महिलाओं के वर्ग में प्रीति (57 किग्रा) और प्रीति दहिया (60 किग्रा) ने भी फाइनल में प्रवेश किया। प्रीति ने नेपाल की नारिका राय को तीसरे राउंड में नाकआउट किया जबकि प्रीति दहिया ने उज्बेकिस्तान की रुख्सोना उकतामोवा को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग में वंशज (64 किग्रा) ने ईरान के फरीदी अबुलफजल को 5-0 से जबकि विशाल (80 किग्रा) ने कजाखस्तान के दौरेन मामिर को इसी अंतर से हराया। दक्ष (57 किग्रा) को हालांकि उज्बेकिस्तान के सोलिजोनोज समंदर से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (92 किग्रा से अधिक) को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अभिमन्यु को उज्बेकिस्तान के तोखिरोव नुसरतबेक ने 5-0 से हराया। बिष्ट भी उज्बेकिस्तान के ही जोकिरोव जाकोंगीर से हार गये। इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है। युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 1500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read