अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने Arvind Kejriwal Bail Petition Update: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई, वहीं उन्होंने कोर्ट में 2 आवेदन भी दायर किए, जो उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं।
दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है, जानिए केजरीवाल ने क्या मांग की है?
Arvind Kejriwal Bail Petition Hearing: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रेगुलर जमानत याचिका पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई।
इस दौरान केजरीवाल ने जज के सामने 2 मांगें रखीं।
उन्होंने कोर्ट में अपने वकील के जरिए 2 आवेदन दर्ज किए।
इन दोनों आवेदनों पर कल सुनवाई होगी, जेल प्रशासन को जवाब देना है।
एक आवेदन में उन्होंने मांग की कि जब जेल में उनका मेडिकल चेकअप हो तो पत्नी सुनीता केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौके पर मौजूद हों।
दूसरे आवेदन में मांग की गई है कि उनके मेडिकल के लिए जब भी मेडिकल बोर्ड आए तो उन्हें भी अपना इनपुट देने की परमिशन दी जाए।
इन दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है।
ED ने कराई कोर्ट में अपनी किरकिरी वहीं केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून तक के लिए स्थगित कर दी।
वहीं केजरीवाल के आवेदनों पर जवाब देने के लिए ED ने परमिशन मांगी, लेकिन जज ने साफ मना कर दिया।
जज ने तर्क दिया कि केजरीवाल इस समय ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।
जांच एजेंसी ED की हिरासत में नहीं हैं।
इसलिए उन्हें इन आवेदनों का जवाब देने का हक नहीं हैं।
जेल प्रशासन अपना जवाब दायर करे।
उसके बाद मामले में फैसला सुनाया जाएगा।
मेडिकल ग्राउंड पर याचिका खारिज हुई बता दें कि गत 5 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने मेडिकल ग्राउंड के बेस पर 7 दिन की जमानत मांगी थी।
जज ने याचिका खारिज करते हुए आदेश दिए था कि जेल में ही केजरीवाल के जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए जाएं।
इसके लिए जेल में ही उचित इंतजाम किए जाएं और मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट उन्हें और उनके परिवार को सौंपी जाए।
अरविंद केजरीवाल 2 जून को वापस जेल गए बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया गया है।
ED ने उन्हें 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था।
22 मार्च से 31 मार्च वे रिमांंड में रहे।
एक अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी।
2 जून तक वे जेल से बाहर रहे और 2 जून की दोपहर को उन्होंने सरेंडर कर दिया।
Article Advertisement
Crime
अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने
अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने Arvind Kejriwal Bail Petition Update: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई, वहीं उन्होंने कोर्ट में 2 आवेदन भी दायर किए, जो उनके स्वास्थ्य से जुड़े हैं। दोनों आवेदनों पर कोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
