अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमला हुआ है।
AAP ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी के गुंडे हैं।
Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है।
‘आप’ का आरोप है कि दिल्ली में विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया।
AAP का आरोप है कि भाजपा के गुंडे अरविंद केजरीवाल के पास तक पहुंचे।
पुलिस ने भी भाजपा के गुंडों को नहीं रोका।
---विज्ञापन--- अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो बीजेपी जिम्मेदार आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं।
अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
सौरभ भारद्वाज ने जारी किया वीडियो सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में कहा- आज अरविंद केजरीवाल विकासपुरी के अंदर पदयात्रा कर रहे थे।
पिछले कुछ दिनों से जब-जब अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच जा रहे हैं, तब-तब उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है।
नौजवान, बुजुर्ग उन्हें पसंद कर रहे हैं।
उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।
ये सब बीजेपी को नहीं पच रहा है।
इंसुलिन तक को बंद करवा दिया गया सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा- आज बीजेपी से जुड़े हुए लोगों ने हमला करने की कोशिश की है।
इससे पहले भी उन पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई।
जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ में थे तो उनकी इंसुलिन को बंद करवाया गया।
कोशिश की गई कि उनकी किडनी खराब हो जाएं।
अब इस तरह का हमला कायराना है।
हम ये बात साफ करना चाहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा होता है तो उसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
तिहाड़ से बाहर आने के बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया है।
मनीष सिसोदिया ने कहा- हम डरने वाले नहीं AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा- अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।
यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है।
अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा पर होगी।
हम डरने वाले नहीं हैं- आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।
Article Advertisement
Politics
अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला
अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, AAP का आरोप- बीजेपी के गुंडों ने किया हमला Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमला हुआ है। AAP ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी के गुंडे हैं। Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
