अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Politics

थलसेना में गैर अधिकारी वर्ग के 90640 पद रिक्त

थलसेना में गैर अधिकारी वर्ग के 90640 पद रिक्त नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया कि थलसेना में अधिकारी वर्ग के 7,912 पद और गैर अधिकारी वर्ग के 90,640 पद रिक्त हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व

थलसेना में गैर अधिकारी वर्ग के 90640 पद रिक्त

Article Advertisement

थलसेना में गैर अधिकारी वर्ग के 90640 पद रिक्त नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को सूचित किया कि थलसेना में अधिकारी वर्ग के 7,912 पद और गैर अधिकारी वर्ग के 90,640 पद रिक्त हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायुसेना में अधिकारी वर्ग के 610 पद और गैर अधिकारी वर्ग के 7,104 पद रिक्त हैं। इसके साथ ही नौसेना में अधिकारी वर्ग के 1,190 पद और गैर अधिकारी वर्ग के 11,927 पद रिक्त हैं। चिकित्सा एवं दंत शाखा में अधिकारी वर्ग के 444 पद और गैर अधिकारी वर्ग के 1,206 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खाली पदों को भरने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें अन्य बातों के साथ-साथ लगातार छवि निर्माण, करियर मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन तथा प्रचार अभियान व युवाओं में जागरूकता पैदा करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेनाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही सरकार ने सेनाओं में ‘जॉब’ को आकर्षक बनाने के लिए पदोन्नति के अवसरों में सुधार करने और रिक्तियों को भरने सहित कई कदम उठाए हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read