अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींनंदन यादव का पिता तो बेटे से भी आगे निकला! डबल मर्डर में 23 साल बाद गिरफ्तार; जमुई केस में ट्विस्टबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासे

Article Advertisement

Sports

अर्जेंटीना में सफलता से आत्मविश्वास बढा, लेकिन अंतिम लक्ष्य ओलंपिक पदक : मनप्रीत

अर्जेंटीना में सफलता से आत्मविश्वास बढा, लेकिन अंतिम लक्ष्य ओलंपिक पदक : मनप्रीत ब्यूनस आयर्स, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ मिली सफलता से टीम का मनोबल बढा है लेकिन तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिये अभी कई कमजोरियों से प

अर्जेंटीना में सफलता से आत्मविश्वास बढा, लेकिन अंतिम लक्ष्य ओलंपिक पदक : मनप्रीत

Article Advertisement

अर्जेंटीना में सफलता से आत्मविश्वास बढा, लेकिन अंतिम लक्ष्य ओलंपिक पदक : मनप्रीत ब्यूनस आयर्स, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ मिली सफलता से टीम का मनोबल बढा है लेकिन तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के लिये अभी कई कमजोरियों से पार पाना होगा । आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम के इरादे ओलंपिक में चार दशक से चला आ रहा पदक का सूखा खत्म करने के है ।भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था । मनप्रीत ने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को उसके मैदान पर हराने से आत्मविश्वास बढा है लेकिन हमें इसे बहुत ज्यादा तूल नहीं देना चाहिये ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें अपनी कमजोरियों पर मेहनत करते रहना होगी । जब तक हम तोक्यो में पदक नहीं जीत लेते, हमारा काम पूरा नहीं होगा ।’’ बुधवार को खत्म हुए अर्जेंटीना दौरे पर भारत ने दो चरण के प्रो लीग मुकाबले में मेजबान को हराया । इसके अलावा चार अभ्यास मैचों में से दो जीते, एक ड्रॉ खेला और एक गंवाया । मनप्रीत ने कहा ,‘‘ उन मैचों के बाद हमें लगा कि कुछ पहलुओं पर काम करने की जरूरत है ।हमने एक टीम के रूप में निर्णायक क्षणों में भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमें शुरू ही से अच्छा खेलना होगा । इसके अलावा विरोधी टीम को दबाव में बनाये रखना जरूरी है ।’’ भारत को अब आठ और नौ मई को लंदन में ब्रिटेन से प्रो लीग के मुकाबले खेलने हैं ।इसके बाद 15 और 16 मई को वालेंशिया में स्पेन से खेलना है ।जर्मनी से 22 और 23 मई को हैम्बर्ग में मैच हैं ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read