तीरंदाज तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ओलंपिक से बाहर तोक्यो, 28 जुलाई (भाषा) भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्साहजनक शुरुआत के बाद दूसरे दौर में हार के कारण बुधवार को यहां तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गये।
युमेनोशिमा पार्क की हवादार परिस्थितियों में राय को अपने से कम रैंकिंग के इजराइली खिलाड़ी इताय शैनी से ‘शूट ऑफ’ में 5-6 से हार का सामना करना पड़ा जबकि जाधव अमेरिका के विश्व में नंबर एक ब्राडी एलिसन से 0-6 से हार गये।
जाधव ने इससे पहले रूस ओलंपिक समिति के विश्व में नंबर दो गालसन बजारझापोव को 0-6 से करारी शिकस्त दी थी जबकि सेना में उनके सीनियर साथी राय ने यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन के खिलाफ 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
तीरंदाजी में भारतीय उम्मीदें अब दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास पर टिकी हैं।
दीपिका पहले दौर में भूटान की कर्मा का सामना करेंगी जबकि अतनु गुरुवार को ताइपै के देंग यु चैंग से मुकाबला करेंगे।
रैकिंग राउंड में अच्छा प्रदर्शन करके दीपिका के साथ मिश्रित युगल जोड़ी बनाने वाले जाधव से भारत को काफी उम्मीदें थी लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ वह पूरे आत्मविश्वास में नहीं दिखे और दबाव में सही निशाना नहीं लगा सके।
इसके अलावा यह भारतीय तीरंदाज अपने से अधिक अनुभवी अमेरिकी खिलाड़ी की तुलना में हवाओं से बेहतर सामंजस्य नहीं बिठा पाया।
एलिसन के खिलाफ पहले सेट के दूसरे तीर में आठ अंक बनाने से जाधव ने यह सेट गंवाया।
दूसरे सेट में ‘परफेक्ट 10’ से शुरुआत करने के बाद भारतीय खिलाड़ी यह प्रदर्शन जारी नहीं रख पाया।
उन्होंने तीसरे निशाने पर केवल सात अंक हासिल कियें।
तीसरे सेट में जाधव का प्रदर्शन पूरी तरह से गड़बड़ा गया और वह 8, 8 और 7 अंक बनाकर बाहर हो गये।
इसके उलट बजारझापोव के खिलाफ उन्होंने आत्मविश्वास, धैर्य और एकाग्रता दिखायी और चार ‘परफेक्ट 10’ और पांच बार नौ – नौ अंक बनाये।
जाधव ने पहली सीरीज में दो बार 10 का स्कोर बनाकर 29-27 से जीत दर्ज करके बजारझापोव को दबाव में ला दिया।
रूस ओलंपिक समिति के खिलाड़ी ने दूसरे सेट की पहली दो सीरीज में दो ‘परफेक्ट 10’ लगाये लेकिन तीसरी सीरीज में वह केवल सात अंक बना पाये।
जाधव ने इसका फायदा उठाकर 28-27 से यह सेट भी अपने नाम किया।
बजारझापोव ने तीसरे सेट में बेहद लचर प्रदर्शन किया और जाधव ने इसमें 28-24 से आसान जीत दर्ज करके मैच अपने नाम किया।
इससे पहले विश्व में 54वें नंबर के राय इजराइली खिलाड़ी के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में अंतिम सेट से पहले 5-3 से आगे थे।
दुनिया के 92वें नंबर के खिलाड़ी शैनी ने अंतिम सेट जीतकर स्कोर 5-5 से बराबर किया और ‘शूट ऑफ’ में ‘परफेक्ट 10’ जमाकर अगले दौर में जगह बनायी।
रॉय शूट ऑफ में नौ अंक ही बना सके।
अपना तीसरा ओलंपिक खेल रहा सेना का यह 37 वर्षीय तीरंदाज इजराइली खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट 24-28 से गंवा बैठा लेकिन उन्होंने अगले सेट में एक ‘परफेक्ट 10’ लगाकर 27-26 से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की।
तीसरे सेट में रॉय ने 10 के स्कोर से शुरुआत की लेकिन दूसरी सीरीज में वह केवल आठ अंक बना पाये जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।
इस सेट में स्कोर 27-27 से बराबर रहा।
राय ने चौथे सेट में भी ‘परफेक्ट 10’ बनाकर 28-27 से जीत दर्ज करके 5-3 की बढ़त बना दी लेकिन इजराइल के खिलाड़ी ने दो बार 10 का स्कोर बनाकर छठे सेट को अपने नाम करके मैच को शूट ऑफ तक खींच दिया था।
राय ने इससे पहले यूक्रेन के हनबिन के खिलाफ एक समय 2-4 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने ‘परफेक्ट 10’ के तीन स्कोर बनाकर आखिरी दो सेट जीते और मैच अपने नाम किया।
Article Advertisement
Sports
तीरंदाज तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ओलंपिक से बाहर
तीरंदाज तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ओलंपिक से बाहर तोक्यो, 28 जुलाई (भाषा) भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्साहजनक शुरुआत के बाद दूसरे दौर में हार के कारण बुधवार को यहां तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गये। युमेनोशिमा पार्क की हवादार परिस्थितियों में राय को अपने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
